MyMandirInstall

29.12.2025 भूतकाल को तो आप बदल नहीं सकते। क्योंकि वह तो बीत गया। आप वर्तमान को अच्छा बना सकते हैं, और भविष्य को भी। *"वर्तमान कहने का मतलब है, आज का दिन।"* आप आज के दिन को अच्छा बना सकते हैं। और भविष्य कहने का मतलब है कल और उसके आगे आने वाला समय। *"तो अपने वर्तमान तथा भविष्य को सुधारने के लिए सही दिशा में सही कदम उठाएं। यह आपके वर्तमान और भविष्य दोनों को ठीक कर देगा।"* सही दिशा में सही कदम उठाने का तात्पर्य यह है, कि *"यदि आज के दिन सुबह आपने व्यायाम किया, ईश्वर का ध्यान किया, यज्ञ किया, वेदों का स्वाध्याय किया। तो यह अच्छा काम किया। आपका यह अच्छा काम आपके पूरे दिन को अच्छा बना देगा। इससे पूरा दिन आप का मन बुद्धि शांत रहेंगे, और आप सारा दिन ठीक काम करते रहेंगे। इस प्रकार से आपका वर्तमान अच्छा हो गया।"* ऐसे ही कल और कल के बाद जो समय आएगा, उसे भविष्य कहते हैं। *"यदि आज की तरह आने वाले कल को भी आप सही दिशा में सही कदम उठाएंगे, अर्थात ऊपर बताए व्यायाम, ईश्वर की उपासना, यज्ञ, और स्वाध्याय आदि कर्म करेंगे, तो इससे आपका कल और आगे का भविष्य भी अच्छा बन जाएगा।"* *"अब दोनों रास्ते आपके सामने हैं। आप अपने वर्तमान एवं भविष्य को अच्छा बनाना चाहते हैं, या नहीं। इसका निर्णय आप स्वयं कर लीजिए।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!