MyMandirInstall

*🕉️शिवलिंग के आगे क्यों बजाते हैं 3 बार ताली? जानें एक-एक का मतलब🕉️* 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱 *🪦शिवलिंग पूजा विधि: सावन के महीने में शिव मंदिरों की रौनक देखते ही बनती है। वहीं लोग शिवलिंग के आगे तीन बार ताली बजाते भी दिख जाते हैं। कभी सोचा है आखिर इसका मतलब क्या है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे का छिपा राज क्या है?* *किसी भी तीज त्योहार में मंदिरों की रौनक तो देखते ही बनती है। वहीं सावन के महीने में तो ये नजारा अलग ही होता है। देश भर के शिव मंदिरों में इस दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ती है। लोग विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा करते दिखते हैं। वहीं आपकी नजर कई ऐसे लोगों पर भी पड़ी होगी जो शिवलिंग के आगे 3 बार ताली भी बजाते हैं। ये संख्या ज्यादा भी हो सकती है लेकिन अमूनन इसकी गिनती 3 ही होती है। अगर आपको नहीं मालूम है कि ऐसा क्यों किया जाता है तो चलिए समझते हैं एक-एक करके हर एक ताली का मतलब और इसके पीछे के पौराणिक महत्व को…* *📿तीन ताली बजाने के पीछे का राज* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से शिवलिंग के आगे ताली बजाने के पीछे लोगों की गहरी आस्था और पुरानी मान्यताएं हैं। पूजा के दौरान तीन बार ताली बजाने का अपना विशेष महत्व है। मंदिर में जाकर शिवलिंग के आगे पहली ताली बजाने का मतलब है भगवान शिव के सामने अपनी उपस्थिति को दर्ज करवाना। वहीं दूसरी ताली के दौरान अपनी मनोकामना मांगी जाती है। वहीं तीसरी ताली का मतलब होता है कि भगवान शिव के आगे खुद को सौंप देना होता है और भूलचूक माफ करने की बात भी कही जाती है। मतलब कि अब शिवजी जो राह दिखाएं, बस उसी पर चलना है। मान्यता है कि जब रावण ने शिव मंदिर में आकर तीन बार ताली बजाई थी तो उसे राजपाट का वरदान मिला था। ऐसे में तीन ताली बजाने के पीछे कई वजहें हैं। *📿सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। इस दौरान शिवलिंग पर कुछ चीजें जरूर से चढ़ानी चाहिए। अगर आपके मन में कोई मनोकामना है तो उसे मांगते हुए शिवलिंग पर दूध, दही, सफेद फूल, गंगाजल, चंदन, शमी के पत्ते, धतूरे, बेलपत्र, गन्ने का रस और घी इत्यादि जरूर चढ़ाएं। सावन के महीने में शिवलिंग पर चंदन चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। *♿ #जय_महाकाल♿* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!