
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
159 days ago
*डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर–जयंती विशेष* आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक, दार्शनिक एवं संविधान निर्माताओं में से एक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। विधि, समाजशास्त्र, राजनीति, दर्शन एवं अर्थनीति का गहन अध्ययन कर उन्होंने मुख्यधारा की राजनीति का मार्ग चुना। संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में दायित्व उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदेशी वैचारिक शक्तियों एवं आक्रांताओं की वास्तविकता को उन्होंने भारतीय समाज के समक्ष लाने का कार्य किया, जो वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बना हुआ है। *डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती पर शत शर नमन।* *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
