MyMandirInstall

*✨ माघ गुप्त नवरात्रि 2026 ✨* माघ मास की गुप्त नवरात्रि सोमवार 19 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 28 जनवरी 2026 को पारण के साथ समाप्त होगी। इस पावन पर्व में घटस्थापना प्रतिपदा तिथि को की जाएगी। 🔸 प्रतिपदा तिथि प्रारंभ – 19 जनवरी 2026, प्रातः 01:21 बजे 🔸 प्रतिपदा तिथि समाप्त – 20 जनवरी 2026, प्रातः 02:14 बजे 🔸 घटस्थापना शुभ मुहूर्त – प्रातः 06:53 से 10:34 बजे 🔸 अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:02 से 12:47 बजे गुप्त नवरात्रि में देवी साधना गुप्त रूप से की जाती है। यह नवरात्रि विशेष रूप से शक्ति साधकों, मंत्र-तंत्र एवं साधना मार्ग पर चलने वालों के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व है। माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रि का आयोजन होता है। इस वर्ष गुप्त नवरात्रि का समापन 27 जनवरी 2026 को नवमी तिथि के साथ होगा। इन नौ दिनों में दस महाविद्याओं की उपासना का विशेष विधान है— माँ काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगुलामुखी, मातंगी एवं कमला देवी। *📖 देवी भागवत महापुराण के अनुसार वर्ष में कुल चार* नवरात्रियाँ होती हैं— 🔹 दो गुप्त नवरात्रि – माघ एवं आषाढ़ 🔹 दो प्रकट नवरात्रि – चैत्र एवं शारदीय (आश्विन) *🌺 गुप्त नवरात्रि आत्मशक्ति जागरण, साधना सिद्धि एवं देवी कृपा प्राप्ति का श्रेष्ठ अवसर है। 🌺* ━━━━━━━━━━━━━━ माघ गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌟🙏 मां आदिशक्ति की कृपा से आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आये। 🙏💫 आपके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले। 🙏🌈 नवरात्रि की शुभकामनाएं! 🙏💖 जय माता दी! 🙏💫

Post media

Comments (1)

Suresh Kumar

Suresh Kumar

Jan 19, 2026

जय माता दी 🙏शुभ प्रभात वंदन भाई जी