
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
157 days ago
26.3.2026 किसी भी चीज की आदत हो जाए, तो वह व्यक्ति को अधिकतर अपना गुलाम बना लेती है। *"इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास तो यही करना चाहिए कि वह किसी चीज की आदत न बनाए।"* फिर भी कुछ आदतें अच्छी होती हैं, जो लाभदायक होती हैं, वे तो बनानी चाहिएं। *"जैसे यज्ञ करना, सेवा करना, परोपकार करना, शुभ कर्मों में दान देना इत्यादि।"* परंतु जो आदतें हानिकारक होती हैं, और एक बार पड़ जाएं, तो जल्दी से छूटती नहीं। ऐसी आदतों से तो बचना ही अच्छा है। अन्यथा वे किसी का भी विनाश कर सकती हैं। *"जैसे जुआ खेलना, चोरी करना, सिगरेट बीड़ी पीना, शराब पीना, धोखा देना, छल कपट करना इत्यादि।"* *"ऐसी आदतों से अवश्य ही बचें, अन्यथा वे आपका भी विनाश कर सकती हैं।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
