
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
117 days ago
6.7.2026 *"संसार में सब लोग अच्छे काम करें। पुरुषार्थी बनें। ईमानदार बनें। सभ्यता नम्रता और सत्य आचरण आदि उत्तम गुणों को धारण करें।" "जैसे यदि बाल्टी में पूरा पानी भर जाए, तो बाल्टी छलक जाती है। इसी प्रकार से सभी लोग सभ्यता नम्रता और सत्य आचरण आदि उत्तम गुणों को इतना अधिक धारण करें, कि इन गुणों से उनका हृदय छलक जाए। यही हमारी सबके लिए शुभकामना है।"* *"यदि सब लोग इन उत्तम गुणों को धारण करेंगे, तो वे स्वयं भी सुखी रहेंगे और दूसरों को भी सुख देंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
