
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
202 days ago
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को ढुण्ढिराज चतुर्थी एवं मनोरथ चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन धन-धान्य की प्राप्ति और सम्मान में वृद्धि के लिये भगवान गणेश को दुर्वा या दूब अर्पित की जाती हैं। गणेश जी की कृपा से व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है और आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न, बाधा के पूर्ण हो जाते हैं। 20 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 37 मिनट पर फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी आरंभ होगी। वहीं 21 फरवरी को दोपहर 01 बजे फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन होगा। ऐसे में 21 फरवरी को ढुण्ढिराज चतुर्थी मनाई जाएगी।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
