
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
179 days ago
4.3.2026 समस्याएं किसके जीवन में नहीं आती सबके जीवन में आती हैं। आपके जीवन में भी आती ही होंगी। *"यदि आप अपने जीवन की उन समस्याओं को हल करेंगे, तो आप सुखी रहेंगे। यदि आप समस्याओं की उपेक्षा करेंगे, उन पर चिंतन मनन नहीं करेंगे, उनका समाधान नहीं ढूंढेंगे, तो आप दुखी रहेंगे। इसलिए समस्याओं का समाधान करना तो आवश्यक है।"* अब उसका सही उपाय यह है, कि *"उन समस्याओं के समाधान पर चिंतन करें। चिंतन करने से समस्याओं का हल मिल जाता है। यदि स्वयं न मिले, तो दूसरे बुद्धिमानों की सहायता लेवें। उससे आपकी समस्याएं हल हो जाएंगी।"* परंतु कुछ लोग चिंतन नहीं करते, बल्कि अपनी समस्याओं को लेकर अनेक प्रकार की चिंताएं करते हैं। यह ठीक नहीं है। *"क्योंकि चिंता करने से समस्याएं और बढ़ती हैं, कम नहीं होती।"* *"इसलिए अपनी समस्याओं पर चिंता न करें, बल्कि उनका समाधान ढूंढने के लिए चिंतन करें। चिंतन करने से आपकी समस्याएं हल हो जाएंगी और आप सुखी हो जाएंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
