MyMandirInstall

21.10.2026 यदि दाल सब्जी में नमक न हो, तो भी वह पाचक एवं स्वादिष्ट नहीं लगती। और यदि दाल सब्जी में नमक अधिक हो, तो भी ठीक प्रकार से खाई नहीं जाती। *"अर्थात दाल सब्जी में नमक होना भी चाहिए, उसके बिना भी काम नहीं चलता। और उचित मात्रा में होना चाहिए, अधिक भी नहीं होना चाहिए, जिससे कि ठीक प्रकार से दाल सब्जी खाई जा सके, तथा वह शरीर के लिए लाभकारी भी हो।"* इसी प्रकार से यदि आप ऐसा चाहते हों, कि *"लोगों का आपके बिना काम भी न चले, और वे आपका मात्रा से अधिक उपयोग भी न करें। तो आप भी अपना स्वभाव नमक की तरह बना लीजिए।" "इससे समाज में आपकी मांग भी बनी रहेगी, और कोई व्यक्ति आपकी शक्तियों का दुरुपयोग भी नहीं कर पाएगा।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!