MyMandirInstall
Profile

Ram Paul Sharma

5 days ago

भजन। सारी दुनिया छोड़ छाड़ कर आन पड़ी दर तेरे। आ जाओ मेरे हरि नारायण हरि नारायण मेरे।। मेरे मन में तेरे दर्शन की है इक अभिलाषा। तुमसे ही मेरी उम्मीदें तुमसे मेरी आशा।। आशा पूर्ण करदे मेरी सदके जाऊँ तेरे। आ जाओ मेरे हरि---------------।। केवल तेरा नाम है सच्चा और हैं झूठे नाते। भवसागर से तर जाते जो तेरा ध्यान लगाते।। मेरे जीवन में भी लौ करदे करदे दूर अंधेरे। आ जाओ मेरे हरि-----------------।। तेरे भक्तों के जीवन में दुख कभी नहीं आता। आ भी जाये तो भी ज्यादा देर नही टिक पाता।। मेरे जीवन में भी ला दो खुशियों भरे सवेरे। आ जाओ मेरे हरि----------------।। सारी दुनिया छोड़ छाड़ के आन पड़ी दर तेरे। आ जाओ मेरे हरि नारायण हरि नारायण मेरे।। रामपाल शर्मा चडवाल।।

Comments (2)

Ram Paul  Sharma

Ram Paul Sharma

Oct 1, 2026

राम राम जी।