
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
355 days ago
*आज का भगवद चिंतन*:- दु:ख-: ================= _*दु:ख से घबराना नही चाहिये। वह पाप दूर करने के लिये आता हैं। कर्जदार आदमी का यदि कर्जा चुक जाता है तो फिर सब काम ठीक हो जाता हैं। इसलिये दु:ख आये तो भगवान को याद करो। भगवान हमारे पापों को नष्ट करके हमें शुद्ध करते हैं। दु:ख में भक्त की परीक्षा होती है कि यह सच्चा है या कच्चा ? वे भक्तों को जनाते है कि तुम कितने पक्के हो। भगवान अपने भक्त को कच्चा नहीं रहने देते। सच्चा भक्त कितनी ही आफत आने पर भी विचलित नहीं होता। आफत आने पर वह सच्चे हृदय से भगवान को ही पुकारता है। जब जब भक्तों पर दु:ख पडा है उन्होने भगवान को ही पुकारा है।*_ _*जैसे मैल से भरा वालक माँ को सुहाता नहीं और बह उसको स्नान कराके शुद्ध कर देती है भले ही बह कितना रोये! ऐसे ही भगवान को भक्त के पाप सुहाते नहीं, पापों को दूर करने के लिये बे कष्ट भेजते हैं। भगवान वही करते है जिसमें भक्त का हित हो..!!*_ *आपके परिवार में सुख , शांति, शक्ति, सम्पति, स्वरुप, संयम, सादगी, सफलता, समृध्दि, साधना, संस्कार और स्वास्थ्य की वृद्धि हो ,और आप का दिन मंगलमय हो* Good morning
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
