
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
345 days ago
19.9.2025 *"वेदों के अनुसार ईश्वर सर्वव्यापक है। वह कहीं से आता नहीं, कहीं पर जाता नहीं। सदा सब जगह 24 घंटे उपस्थित रहता है। सदा सबको देखता है। सबके कर्मों का हिसाब रखता है। ठीक समय आने पर सबके कर्मों का फल देता है।"* हम सब का कर्तव्य है, कि *"वेदों की इन बातों को सदा याद रखें, ईश्वर को साक्षी मानकर सब अच्छे काम करें, और बुरे कामों से बचें।"* वेदों में ईश्वर के विषय में यह भी लिखा है, कि *"वह पूर्ण न्यायकारी है। कभी किसी पर थोड़ा भी अन्याय नहीं करता। निर्दोष को कभी अन्याय से दुख नहीं देता, और दोषी को कभी छोड़ता नहीं।" "इसलिए ईश्वर को पूर्ण न्यायकारी मानकर सब कार्य न्यायपूर्वक करें, अन्यथा ईश्वर के न्यायालय में आपको दंड भोगना पड़ेगा।"* ईश्वर ने भी अपराधियों को दंड देने के लिए जेलें बना रखी हैं। वह भी अपराधियों को जेल में डालता है। *"सूअर कुत्ता शेर भेड़िया सांप बिच्छू हाथी ऊंट भेड़ बकरी गाय भैंस आदि ये सब योनियां ईश्वर की बनाई हुई जेलें हैं। अपराधियों को ईश्वर इन जेलों में डाल कर दंड देता है। जब उनका दंड पूरा हो जाता है, तब उन्हें वापस मनुष्य योनि में ले आता है, और फिर से अवसर देता है, कि अब अच्छे काम करो और धीरे-धीरे मोक्ष की ओर बढ़ते चलो। पूरी तपस्या करके धीरे धीरे अपनी सभी सांसारिक इच्छाओं को समाप्त करो और मोक्ष की प्राप्ति करो।"* *"लोग सारा दिन संसार में ही डूबे रहते हैं। ईश्वर को थोड़ा भी याद नहीं करते।" "जबकि ईश्वर सब प्रकार का सुख देने वाला है। सबका रक्षक है। सबके दुख चिंताओं समस्याओं को दूर करता है. फिर भी लोग ईश्वर को भूले रहते हैं। ईश्वर से बात ही नहीं करते और उससे कोई लाभ नहीं उठाते। यह कितनी बड़ी भूल है।"* तो आप भी विचार करें। यदि आपसे भी यह भूल हो रही हो, तो आप भी इसे दूर करें। *"ईश्वर 24 घंटे आपके साथ रहता है, उसका स्मरण चिंतन करें। कम से कम 15/ 20 मिनट सुबह और 15/ 20 मिनट शाम को विशेष रूप से ईश्वर का ध्यान करें। वह आपको बहुत सुख शांति आनन्द देगा।" "दिन में कभी भी आंखें बंद करके अपने अंदर ही उससे बात करें। अपनी समस्याओं का समाधान ईश्वर से पूछें। वह आपकी सब समस्याओं के समाधान बतायेगा। यदि फिर भी कहीं कोई शंका हो जाए, कि "यह जो समाधान मेरे अंदर से मुझे मिला है, यह ईश्वर की ओर से है, या मेरा अपना ही विचार है?" ऐसी शंका होने पर किसी आर्य विद्वान से पूछ कर अपनी शंका दूर कर लें।" फिर ईश्वर द्वारा बताए गए समाधान के अनुसार पूरा पुरुषार्थ करना आपकी जिम्मेदारी।"* *"यदि आप उसके द्वारा बताये समाधान के अनुसार पुरुषार्थ करेंगे, तो आपको निश्चित रूप से फल मिलेगा। आपकी समस्याएं हल हो जाएंगी। और आप आनन्द से अपना जीवन जी सकेंगे।"*

Comments (8)

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Sep 19, 2025
जय श्री कृष्णा जी 🙏

Radhe Radhe
Sep 19, 2025
🌹🌹 गुड इवनिंग शुभ संध्या की शुभकामनाएं ‼️जी भाई जी ‼️ धन्यवाद जी वेरी नाइस पोस्ट जी।।🌹🌹

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Sep 19, 2025
भगवान का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे जी 🙏

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Sep 19, 2025
शुभ दुपहर जी 🙏

Rama Devi Sahu
Sep 19, 2025
Bahut hi Sundar Barta 👌👌 Hame Jo bhi kaam Karna hai, Sab kuch Bhagwan ki Prati Samarpit Hona Chahiye... ye tho Hame krte hi nhi... Apni upar Ahankar Gher jate, Yahi hi Samasya...!!! Bahut hi Sundar Prerana Dayak Baat hai... Dhanyawad 🙏

Rama Devi Sahu
Sep 19, 2025
Good Noon Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹
