
SHREE SHARMA
372 days ago
#माँ त्रिपुर सुंदरी जी कौन हैं? 🙄🤔 "महातन्त्रा महामन्त्रा महायन्त्रा महासना । महायाग-क्रमाराध्या महाभैरव-पूजिता ॥ महेश्वर-महाकल्प-महाताण्डव-साक्षिणी । महाकामेश-महिषी महात्रिपुर-सुन्दरी ।।" अर्थात्- महातंत्रा – समस्त महान तंत्रों की अधिष्ठात्री (जो सभी तंत्रों का मूल हैं) महामंत्रा – सभी महामंत्रों की स्वरूपिणी (जो प्रत्येक महामंत्र का सार हैं) महायंत्रा – महान यंत्रों की अधिष्ठात्री (विशेषकर श्रीचक्र) महासना – महान सिंहासन (श्रीचक्र के मध्य बिंदु, श्रीपीठ) पर विराजमान महायाग-क्रमाराध्या – महायज्ञों एवं विशेष पूजाक्रमों से जिनकी आराधना होती हैं महाभैरव-पूजिता – जिन्हें स्वयं महाभैरव (शिव) भी पूजतें हैं। . भावार्थ: देवी वह हैं जो समस्त तंत्र, मंत्र और यंत्रों की मूलशक्ति हैं। वे महायज्ञों द्वारा पूजनीय हैं और महाभैरव (शिव) भी उनकी आराधना करतें हैं। . महेश्वर – शिव महाकल्प – ब्रह्मांड के संहार का महाप्रलयकाल महाताण्डव – शिवजी का संहारक तांडव नृत्य साक्षिणी – उसकी एकमात्र साक्षी महाकामेश – परम शिव (कामेश्वर) महिषी – उनकी परम पत्नी/शक्ति महात्रिपुर-सुंदरी – तीनों लोकों (भूः, भुवः, स्वः) की परम सुंदर औंर अधिष्ठात्री शक्ति . भावार्थ:- देवी वह हैं जो महेश्वर के महाकल्पकालीन महातांडव की साक्षी हैं। वे महाकामेश्वर (शिवजी) की परम शक्ति औंर महात्रिपुरसुंदरी के रूप में संपूर्ण ब्रह्मांड की सौंदर्य व चेतना शक्ति हैं। यह श्लोक देवी के दो अद्भुत पक्षों को प्रकट करता है: 1. तांत्रिक एवं यागिक पक्ष – वे तंत्र, मंत्र, यंत्र औंर महायज्ञ की अधिष्ठात्री हैं। 2. कॉस्मिक (ब्रह्मांडीय) पक्ष – वे स्वयं शिव की महाशक्ति हैं, जो प्रलयकालीन तांडव की साक्षी हैं...!!!" 🙏🏻🙇🏻♂️✅💯🚶🏻♂️😘🥳🤩😍💫🫶🏻❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ (साभार-ललिता सहस्त्रनाम श्लोक संख्या 56 औंर 57 से)

Comments (1)

Rama Devi Sahu
Aug 23, 2025
Mata Parvati Hai... 🙏🌺 Jai Mata Di 🌺🙏
