MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

11 hours ago

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 14 सितम्बर 2026* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - शरद* *⛅मास - भाद्रपद* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - तृतीया प्रातः 07:06 तक तत्पश्चात् चतुर्थी* *⛅नक्षत्र -‌ चित्रा दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात् स्वाती* *⛅योग - ब्रह्म दोपहर 12:47 तक तत्पश्चात् इन्द्र* *⛅राहुकाल - सुबह 07:45 से सुबह 09:18 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:13* *⛅सूर्यास्त - 06:32 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:40 से प्रातः 05:26 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:58 से दोपहर 12:47 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 11:59 से मध्यरात्रि 12:46 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी (चंद्र-दर्शन निषिद्ध, चन्द्रास्त : रात्रि 08:53), गणेश महोत्सव प्रारम्भ, राष्ट्रीय हिन्दी दिवस* *🌥️विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷 ➡️ *15 सितम्बर 2026 मंगलवार को सूर्योदय से सुबह 07:44 तक मंगलवारी चतुर्थी है ।* 🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग* 🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।* 👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...* 🌷 *गणेश चतुर्थी* 🌷 🙏🏻 *गणेशजी का जन्म भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न में हुआ था। उस समय सोमवार का दिन, स्वाति नक्षत्र, सिंह लग्न और अभिजीत मुहूर्त था। गणेशजी के जन्म के समय सभी शुभग्रह कुंडली में पंचग्रही योग बनाए हुए थे।* 👉🏻 *इस वर्ष यह त्यौहार 14 सितम्बर 2026 सोमवार को मनाया जाएगा।* ➡ *वैसे तो भविष्य पुराण में सुमन्तु मुनि का कथन है* *“न तिथिर्न च नक्षत्रं नोपवासो विधीयते । यथेष्टं चेष्टतः सिद्धिः सदा भवति कामिका।।”* 🙏🏻 *“भगवान गणेशजी की आराधना में किसी तिथि, नक्षत्र या उपवासादि की अपेक्षा नहीं होती। जिस किसी भी दिन श्रद्धा-भक्तिपूर्वक भगवान गणेशजी की पूजा की जाय तो वह अभीष्ट फलों को देनेवाली होती है।” फिर भी गणेशजी के जन्मदिन पर की जानेवाली उनकी पूजा का विशेष महत्व है। तभी तो भविष्यपुराण में ही सुमन्तु मुनि फिर से कहते हैं की* *“शुक्लपक्षे चतुर्थ्यां तु विधिनानेन पूजयेत्। तस्य सिध्यति निर्विघ्नं सर्वकर्म न संशयः ।।* *एकदन्ते जगन्नाथे गणेशे तुष्टिमागते। पितृदेवमनुष्याद्याः सर्वे तुष्यन्ति भारत ।।”* 🙏🏻 *“शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को उपवास कर जो भगवान गणेशजी का पूजन करता है, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और सभी अनिष्ट दूर हो जाते हैं। श्रीगणेशजी के अनुकूल होने से सभी जगत अनुकूल हो जाता है। जिस पर एकदन्त भगवान गणपति संतुष्ट होते हैं, उसपर देवता, पितर, मनुष्य आदि सभी प्रसन्न रहते हैं।”* ➡ *अग्निपुराण के अनुसार भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को व्रत करनेवाला शिवलोक को प्राप्त करता है |* ➡ *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व के अनुसार* *मासि भाद्रपदे शुक्ला शिवा लोकेषु पूजिता । ।* *तस्यां स्नानं तथा दानमुपवासो जपस्तथा । क्रियमाणं शतगुणं प्रसादाद्दन्तिनो नृप । ।* *गुडलवणघृतानां तु दानं शुभकरं स्मृतम् । गुडापूपैस्तथा वीर पुण्यं ब्राह्मणभोजनम् । ।* *यास्तस्यां नरशार्दूल पूजयन्ति सदा स्त्रियः । गुडलवणपूपैश्च श्वश्रूं श्वसुरमेव च । ।* *ताः सर्वाः सुभगाः स्युर्वे१ विघ्रेशस्यानुमोदनात् । कन्यका तु विशेषेण विधिनानेन पूजयेत् । ।* 🙏🏻 *भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है, इस दिन जो स्नान, दान उपवास, जप आदि सत्कर्म किया जाता है, वह गणपति के प्रसाद से सौ गुना हो जाता है | इस चतुर्थी को गुड़, लवण और घृत का दान करना चाहिये, यह शुभ माना गया है और गुड़ के अपूपों (मालपुआ) से ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिये तथा उनकी पूजा करनी चाहिये | इस दिन जो स्त्री अपने सास और ससुर को गुड़ के पुए तथा नमकीन पुए खिलाती है वह गणपति के अनुग्रह से सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या विशेषरूप से इस चतुर्थी का व्रत करे और गणेशजी की पूजा करें |* ➡ *गरुड़पुराण के अनुसार “सोमवारे चतुर्थ्यां च समुपोष्यार्चयेद्गणम्। जपञ्जुह्वत्स्मरन्विद्या स्वर्गं निर्वाणतां व्रजेत् ॥” सोमवार, चतुर्थी तिथिको उपवास रखकर व्रती को विधि – विधान से गणपतिदेव की पूजा कर उनका जप, हवन और स्मरण करना चाहिये | इस व्रत को करने से उसे विद्या, स्वर्ग तथा मोक्ष प्राप्त होता है |* ➡ *शिवपुराण के अनुसार “वर्षभोगप्रदा ज्ञेया कृता

Post mediaPost media

Comments (4)

Shah  🩷

Shah 🩷

Sep 14, 2026

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🌹

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 14, 2026

**जय भोलेनाथ! सुप्रभात! 🙏🌿** आपको हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और हिंदी दिवस की ढेरों मंगलकामनाएं। भगवान शिव, माता पार्वती और विघ्नहर्ता श्री गणेश की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण रहे, और आपकी सारी बाधाएं दूर हों। **हर हर महादेव! 🌸✨**

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 14, 2026

Very good morning 🌞 Radhe Radhe Ji 🌹🌹

 Sanju  ❤️

Sanju ❤️

Sep 14, 2026

good morning ji radhe radhe 👏