
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
46 days ago
*🪷 श्री राधा रानी 🪷* 🌤️ *दिनांक - 15 जुलाई 2026* 🌤️ *दिन - बुधवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)* 🌤️ *शक संवत -1948* 🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 🌤️ *मास - आषाढ* 🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 11:50 तक तत्पश्चात द्वितीया* 🌤️ *नक्षत्र - पुष्य रात्रि 09:46 तक तत्पश्चात अश्लेशा* 🌤️ *योग - हर्षण सुबह 08:04 तक तत्पश्चात वज्र* 🌤️*राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक* 🌤️ *सूर्योदय - 06:06* 🌤️ *सूर्यास्त - 07:22* 👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे* 🚩*व्रत पर्व विवरण- चंद्र-दर्शन (रात्रि 07:16 से रात्रि 08:15 तक)* 💥*विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)* 🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩 🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷 🙏🏻 *आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई 2026 बुधवार से शुरू होगी, जो आषाढ शुक्ल पक्ष की नवमी तक रहेंगी । नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में देवी को विभिन्न प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस उपाय से साधक (उपाय करने वाला) की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जानिए किस तिथि पर देवी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए-* ➡ *ये हैं गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय* 1⃣ *प्रतिपदा तिथि को माता को घी का भोग लगाएं। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं एवं शरीर निरोगी होता है।* 2⃣ *द्वितीया तिथि को माता को शक्कर का भोग लगाएं। इससे उम्र लंबी होती है।* 3⃣ *तृतीया तिथि को माता को दूध का भोग लगाएं। इससे सभी प्रकार के दुःखों से मुक्ति मिलती है।* 4⃣ *चतुर्थी तिथि को माता को मालपुआ का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का अंत होता है।* 5⃣ *पंचमी तिथि को माता को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।* 6⃣ *षष्ठी तिथि को माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन लाभ होने के योग बनते हैं ।* 7⃣ *सप्तमी तिथि को माता को गुड़ का भोग लगाएं। इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।* 8⃣ *अष्टमी तिथि को माता को नारियल का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-समुद्वि आती है* 9⃣ *नवमी तिथि को माता को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं। इससे वैभव व यश मिलता है।* 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩 🌷 *कर्क-संक्रांति* 🌷 ➡ *16 जुलाई 2026 गुरुवार को संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:33 से सूर्यास्त तक)* 🙏🏻 *इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।* 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩 🌷 *व्यतिपात योग* 🌷 ➡️ *16 जुलाई 2026 गुरुवार को मध्यरात्रि 01:22 से 17 जुलाई रात्रि 10:46 तक व्यतिपात योग है।* 🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।* 🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
Comments (1)

सविता
Jul 15, 2026
Radhe radhe 🙏🌹
