MyMandirInstall

*Bypass Surgery* का सबसे आसान और सही एक्सप्लेनेशन है। 1. समस्या क्या है? दिल को खुद खून चाहिए होता है, उसके ऊपर की छोटी-छोटी नसें (Coronary Arteries) उसे सप्लाई देती हैं। जब उसमें कोलेस्ट्रॉल की चर्बी जम जाती है, तो रास्ता बंद हो जाता है। उसे साफ करना मुश्किल होता है, इसलिए डॉक्टर नया रास्ता बनाते हैं। 2. नस पैर से क्यों निकालते हैं? पैर का क्या होगा? डॉक्टर पैर की सबसे लंबी नस निकालते हैं - *Great Saphenous Vein* पैर खराब नहीं होता क्योंकि पैर में एक नहीं, दो सिस्टम हैं: - गहरी नसें (Deep veins) जो 90% खून वापस ले जाती हैं - ऊपरी नसें (Saphenous) सिर्फ मदद करती हैं गहरी नसें अकेले ही पूरा काम संभाल लेती हैं, इसलिए पैर बिल्कुल ठीक चलता है। 3. Twist क्या है? नस को उल्टा क्यों लगाते हैं? इस नस के अंदर छोटे-छोटे एक तरफा दरवाजे (Valves) होते हैं, जो खून को सिर्फ पैर से दिल की तरफ जाने देते हैं, वापस नहीं। दिल के लिए हमें खून Aorta से आगे भेजना है। अगर सीधा लगाएंगे तो वो दरवाजे बंद हो जाएंगे। इसलिए डॉक्टर इस नस को *उल्टा करके* लगाते हैं, ताकि खून बिना रुके बहे। 4. ऑपरेशन कैसे होता है? - दिल को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ता है। - तब तक *Heart-Lung Machine* दिल और फेफड़ों का काम करती है - खून में ऑक्सीजन डालना और पूरे शरीर में पंप करना। - दिल शांत होने पर डॉक्टर इस नई नस का एक सिरा blockage से आगे, और दूसरा सिरा बड़ी नस Aorta में जोड़ देते हैं। - धागा इतना पतला होता है कि इंसान का बाल भी उससे मोटा लगता है। - मशीन बंद, दिल फिर से धड़कता है और खून नए रास्ते से दौड़ पड़ता है। एक नस लगे तो Single Bypass, तीन नसें लगे तो Triple Bypass कहलाता है।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!