
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
247 days ago
27.12.2025 किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति में पूरी योग्यता होनी चाहिए। *"अर्थात उसमें उच्च स्तर की बुद्धि होनी चाहिए। काम करने की विधि पूरी ठीक से मालूम होनी चाहिए। काम करने के साधन = धन संपत्ति आदि पर्याप्त होनी चाहिए। और आलस्य प्रमाद आदि दोष न हों, पूरी चुस्ती के साथ पुरुषार्थ करे।"* इसके साथ-साथ दो बातें और महत्वपूर्ण हैं। *"एक आत्मविश्वास और दूसरा बड़ों का आशीर्वाद।"* जहां ये दो बातें भी साथ में हों, तो व्यक्ति को कठिन कार्यों या महाकठिन कार्यों में भी सफलता मिल जाती है। *"यदि आपमें आत्मविश्वास नहीं है, और बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ नहीं है, तो अनेक सामान्य कार्यों में भी आप निष्फल हो सकते हैं।" इसलिए इन दो की उपेक्षा कभी न करें। "ऊपर बताई अपनी पूरी योग्यता बनाएं। उसके आधार पर आप में आत्मविश्वास उत्पन्न होगा। और किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लेवें, आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
