
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
183 days ago
*✍️ श्मशान में होली Varanasi 2026, 28 फरवरी : क्यों खेली जाती है श्मशान घाट में होली? क्या है इसका महत्व?👇* रंगों के त्योहार होली का इंतजार बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को बेसब्री से होता है, इस बार रंगोत्सव 4 मार्च को है लेकिन इससे पहले काशी में मसान होली मनाई जाएगी जो कि अनोखी होती है , इस बार ये पर्व 28 फरवरी को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि मसान होली को श्मशान होली भी कहा जाता है, जिसमें रंग-गुलाल के साथ-साथ चिता की राख से भी होली खेली जाती है। यह आयोजन मुख्य रूप से मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर होता है। *मसान होली 2026 कब?* मसान होली फाल्गुन मास में रंगभरी एकादशी के बाद और होली से पहले के दिनों में खेली जाती है, इस बार ये पर्व 28 फरवरी को मनाया जाएगा, जिसमें साधु-संत, अघोरी और स्थानीय लोग शामिल होते हैं। इस होली का प्रारंभ बाबा महाशमशान नाथ की खास आरती के बाद 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। *मसान होली का महत्व* काशी को मोक्ष की नगरी माना जाता है। मान्यता है कि यहां मृत्यु होने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। मसान होली यह संदेश देती है कि जीवन और मृत्यु एक ही सत्य के दो पहलू हैं और इससे भागा नहीं जाता है। मसान होली को भगवान शंकर की होली से जोड़ा जाता है। *मसान होली में राख का विशेष महत्व है* दरअसल काशी को शिव की नगरी है और माना जाता है कि स्वयं शंकर इस दिन आकर अपने गणों के साथ श्मशान में होली खेलते हैं। इसलिए यहां की होली में भस्म (राख) का विशेष महत्व है। मसान होली हमें सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर जीवन के वास्तविक सत्य को स्वीकारने की शक्ति और प्रेरणा देती है। *इस दिन क्या करें और क्या ना करें?* मसान होली नार्मल होली से अलग होती है क्योंकि ये श्मशान घाट पर खेली जाती है इसलिए अगर आपके मन में जरा सा भी कोई शक, डर या संदेह हो तो आप इसमें शामिल ना हों क्योंकि ये होली भरोसे और आतंरिक ताकत पर ही निर्भर करती है, अगर शामिल हो रहे हैं तो स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करें, साधु-संतों और अघोरियों की अनुमति से ही फोटो या वीडियो लें और उन्हें परेशान ना करें। भीड़ में सावधानी रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, श्मशान घाट की पवित्रता भंग न करें, शराब या भांग का सेवन ना करें और ना ही राख या सामग्री को बिना अनुमति छूने या ले जाने की कोशिश न करें।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
