MyMandirInstall

6.8.2026 बहुत से लोग पुलिस इंस्पेक्टर का आशीर्वाद लेना चाहते हैं, डीएसपी साहब, कलेक्टर साहब का आशीर्वाद लेना चाहते हैं, उनसे संपर्क बनाए रखना चाहते हैं, ताकि समय आने पर उनसे लाभ उठाया जा सके। *"परंतु जो सारे ब्रह्मांड का राजा है, सर्वशक्तिमान सर्वव्यापक सर्वज्ञ निष्पक्ष न्यायाधीश आदि आदि उत्तम गुणों वाला सबका मालिक है, ऐसे ईश्वर का आशीर्वाद लेना नहीं चाहते, जो कि सबसे अधिक लाभकारी एवं सुरक्षादायक है।" "बहुत थोड़े लोग ही ऐसे ईश्वर का आशीर्वाद भी लेते हैं। वे ही बुद्धिमान हैं।"* और जो ऐसे ईश्वर का आशीर्वाद नहीं लेते, उनसे निवेदन है, कि *"वे भी सर्वशक्तिमान ईश्वर का आशीर्वाद लेवें। उसको साक्षी मानकर पूरा दिन कार्य करें, वह आपकी बहुत रक्षा करता है और आगे भी करेगा।"* *"यदि आप सर्वशक्तिमान सर्वरक्षक ईश्वर का आशीर्वाद लेंगे, तो आपका पूरा दिन सुखमय रहेगा। आप चिताओं या तनाव से मुक्त रहेंगे। और सारा दिन प्रसन्न रहकर स्वयं भी सुखी रहेंगे तथा दूसरों को भी सुख देंगे। आप ईश्वर का आशीर्वाद अवश्य लेवें, और अपने जीवन को सफल बनाएं। हमारी ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात।"*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!