MyMandirInstall
Profile

SHREE SHARMA

242 days ago

. “ईश्वर पर भरोसा” एक बार एक राजा था, वह जब भी मन्दिर जाता, तो 2 भिखारी उसके दाएं और बाएं बैठा करते थे। दाईं ओर वाला कहता–‘हे ईश्वर, तूने राजा को बहुत कुछ दिया है, मुझे भी दे दे।’ बाईं ओर वाला कहता–‘ऐ राजा.! ईश्वर ने तुझे बहुत कुछ दिया है, मुझे भी कुछ दे दे।’ दाईं ओर वाला भिखारी बाईं ओर वाले से कहता–‘ईश्वर से माँग वह सबकी सुनने वाला है।’ बाईं ओर वाला जवाब देता–‘चुप कर मुर्ख।’ एक दिन राजा ने अपने मंत्री को बुलाया और कहा–‘मन्दिर में दाईं तरफ जो भिखारी बैठता है वह हमेशा ईश्वर से मांगता है तो अवश्य ईश्वर उसकी सुनेगा। लेकिन जो बाईं तरफ बैठता है वह हमेशा मुझसे ही मांग करता रहता है, तो तुम ऐसा करो कि एक बड़े से बर्तन में खीर भर के उसमें स्वर्ण मुद्रा डाल दो और वह उसको दे आओ।’ मंत्री ने ऐसा ही किया। अब वह भिखारी मजे से खीर खाते-खाते दूसरे भिखारी को चिड़ाता हुआ बोला–‘हुँह बड़ा आया ईश्वर देगा', यह देख राजा से माँगा, मिल गया ना ?’ खाते-खाते जब इसका पेट भर गया तो इसने बची हुई खीर का बर्तन उस दूसरे भिखारी को दे दिया और कहा–‘ले पकड़ तू भी खा ले, मुर्ख।’ अगले दिन जब राजा आया तो देखा कि बाईं तरफ वाला भिखारी तो आज भी वैसे ही बैठा है लेकिन दाईं तरफ वाला गायब है। राजा ने चौंक कर उससे पूछा–‘क्या तुझे खीर से भरा बर्तन नहीं मिला ?’ भिखारी–‘जी मिला था राजा जी, क्या स्वादिस्ट खीर थी, मैंने ख़ूब पेट भर कर खायी !’ ऐसी ही अनेकानेक पोस्ट पढ़ने के लिये हमारा फेसबुक पेज ‘श्रीजी की चरण सेवा’ को लाईक एवं फॉलो करें। अब आप हमारी पोस्ट व्हाट्सएप चैनल पर भी देख सकते हैं। चैनल लिंक हमारी फेसबुक पोस्टों में देखें। राजा–‘फिर ?’ भिखारी–‘फिर जब मेरा पेट भर गया तो वह जो दूसरा भिखारी यहाँ बैठता है मैंने उसको दे कर कहा–‘मूर्ख हमेशा कहता रहता है ‘ईश्वर देगा, ईश्वर देगा’ ले खा ले !’ राजा मुस्कुरा कर बोला–‘अवश्य ही, ईश्वर ने उसे दे ही दिया !’

Post media

Comments (6)

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Dec 31, 2025

जय श्री राधे कृष्णा जी 🙏

Balraj Sethi Balraj Sethi

Balraj Sethi Balraj Sethi

Dec 30, 2025

Om Jai Shree Radhe Krishna Ji Ki. 🙏🏻🌷

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 30, 2025

Radhey radhey ❤️ jai shree krishna 🙏 Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Ratri Sukhd or Mangalmay Ho ❤️🌹❤️

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 30, 2025

Bahut hi Sundar Prasanga 👌👌🙏 Kahte hai na... Upar Wala Dega tho Chhapra Fad kr dega... Eeise hi Hua...Wo Bhagwan ko hi Maang Raha tha... Bas milgya... Vvery nice Story 👌👌 Dhanyawad Jii 🌹❤️🌹