MyMandirInstall

6.9.2026 *"कुछ लोग बहुत सोच समझ कर बोलते हैं। प्रमाणों से परीक्षा करके बोलते हैं। जैसा भी वे बोलते हैं, वैसा वे आचरण भी करते हैं। ऐसे लोग विश्वास के योग्य होते हैं। संसार के लोग उन पर भरोसा करते हैं।"* *"और कुछ लोग बहुत बातूनी होते हैं। दिनभर बातें बनाते रहते हैं। उनकी बातों में तथ्य कम और काल्पनिक अथवा झूठी बातें अधिक होती हैं। उन पर संसार के लोग भरोसा नहीं करते।"* आपके आसपास भी दोनों प्रकार के लोग मिलेंगे। *"इसलिए किसी पर भरोसा या विश्वास करने से पहले उसकी परीक्षा अवश्य कर लें, कि यह व्यक्ति विश्वास पात्र है अथवा बातूनी है। परीक्षा किए बिना यदि आप व्यवहार करेंगे, तो आपको हानि भी हो सकती है।"* *"दो चार पांच दस बार उस व्यक्ति से बातचीत करें। उसके आचार विचार व्यवहार को देखें। इस प्रकार से आप उसका परीक्षण कर लेंगे, कि वह किस प्रकार का व्यक्ति है!"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (2)

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 6, 2026

जय श्री राधे कृष्णा! 🙏 शुभ प्रभात जी 🙏 ईश्वर की कृपा आप और आपके परिवार पर सदा बनी रहे। आपका आज का दिन उत्तम स्वास्थ्य, अपार शांति और नई ऊर्जा से परिपूर्ण हो।