MyMandirInstall

1.4.2026 संसार में सब प्रकार के लोग हैं। कुछ लोग आपको पसंद करते हैं, और कुछ नहीं करते। आप कैसे पता लगाएंगे, कि कौन आपको पसंद करता है, और कौन नहीं? उसकी बहुत सीधी और सरल पहचान यह है, कि *"जब कोई व्यक्ति आपको देखकर दूसरी ओर अपना मुख मोड़ ले, आपसे कन्नी काट ले, आपको देखकर किसी और काम में व्यस्त हो जाए, तो समझ लीजिए कि वह आपसे प्रेम नहीं करता।" "और जो आपको देखकर प्रसन्न हो जाए, उसका चेहरा खिल जाए, और बड़ी सभ्यता नम्रता और प्रेम से आपसे मीठी भाषा में बात करे, आपका स्वागत करे, आपको कुछ खिलाए पिलाए, तो समझ लीजिए कि वह आपसे प्रेम करता है।"* *"तब आप भी उसके साथ इसी प्रकार से सभ्यता पूर्ण व्यवहार करें। तभी जीवन में आनन्द होगा। और जो व्यक्ति आपसे प्रेम नहीं करता, आप भी उससे दूर रहें, तो ही अच्छा है।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!