
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
83 days ago
*🌹बड़ों के पैर छूने के क्या हैं नियम? जानिए कब चरण स्पर्श करना शुभ और कब माना जाता है अशुभ🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕सनातन धर्म में बड़ों के पैर छूना केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि इसे सम्मान से जोड़ कर देखा जाता है। चरण स्पर्श विनम्रता और संस्कार का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जब कोई व्यक्ति श्रद्धा और आदर के साथ अपने माता-पिता, गुरुजनों या बुजुर्गों के पैर छूता है, तो उसे उनका आशीर्वाद मिलता है।* *यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।* *वहीं, धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो, बड़ों का आशीर्वाद जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। कहते हैं कि चरण स्पर्श व्यक्ति के अंदर का अहंकार कम करता है। साथ ही, इससे विनम्रता का भाव विकसित होता है। रामायण में भी भगवान श्रीराम द्वारा माता-पिता के चरण स्पर्श करने का उल्लेख विस्तार से मिलता है। रामायण के तमाम प्रसंग इस परंपरा के महत्व को बखूबी दर्शाते हैं।* *⚜️पैर छूने की सही विधि* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* चरण स्पर्श के साथ-साथ सही सही विधि का पालन करना भी बहुत ही अहम माना जाता है। हिंदू धर्म और परंपरा के अनुसार, व्यक्ति को विनम्र भाव से झुककर दोनों हाथों से बड़ों के पैर स्पर्श करने चाहिए। इस दौरान मन में सम्मान और श्रद्धा का भाव होना भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बिना मन के किए गए चरण स्पर्श का कोई महत्व नहीं है। *⚜️चरण स्पर्श के नियम* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* सनातन परंपरा में सुबह उठने के साथ और रात को सोते समय माता-पिता या घर के बड़े सदस्यों के पैर छूना बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा, अगर आप किसी भी यात्रा पर जा रहे हैं, नए काम की शुरुआत कर रहे हैं या फिर किसी परीक्षा या इंटरव्यू में जा रहे हैं तो उससे पहले बड़ों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, पूजा-पाठ, पर्व और त्योहार पर भी चरण स्पर्श करने की परंपरा काफी प्रचलित है। *⚜️किन परिस्थितियों में चरण स्पर्श से बचें?* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* इस बात से शायद ही आप वाकिफ हों कि चरण स्पर्श करने से कुछ मौकों पर बचने की सलाह भी दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति पूजा या ध्यान में लीन हो, तो उसके पैर नहीं छूने चाहिए। इसके साथ ही, लेटे हुए, बहुत बीमार व्यक्ति या श्मशान से लौटे व्यक्ति के चरण स्पर्श करना भी सही नहीं माना जाता है। इसी तरह मंदिर के गर्भगृह या देवस्थान के अंदर किसी व्यक्ति के पैर छूने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां मौजूद व्यक्ति का पूरा ध्यान भगवान की पूजा पर केंद्रित होता है। *♿#हरहर_महादेव_शिवशंभू♿* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments (1)

सविता
Jun 8, 2026
Radhe radhe 🙏🌹 jai shree krishna ji 🙏🌹
