
SHREE SHARMA
348 days ago
(((( भगवान् का वचन )))) . राजस्थान राज्य के अजमेर जिले के केकड़ी कस्बे से दक्षिण -पश्चिम क्षेत्र में 18 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है सांपला गाँव। . जहाँ सिर्फ सड़क मार्ग से ही जाया जा सकता है। . इस गाँव की प्रसिद्धी का एकमात्र कारण है यहाँ पर स्थित 600 वर्ष पुराना श्री भगवन् गोपाल महाराज का मंदिर.. . इस मंदिर में विराजमान भगवान् की मुर्तिया अपने आप मै ही अद्भुत है इस प्रकार की मुर्तियां आपको कही दूसरी जगह देखने को नहीं मिलेगी। . इन मूर्तियों के यहां आने के पीछे भी एक बहुत ही पुरानी कथा है, जिसका सारांश यहाँ निचे दिया गया है। . बात आज से सवा छ: सौ साल पुरानी है जब सांपला गाँव का नाम वृषभानपूरी हुआ करता था। . जिसके पास में गाँव है काचरिया जहाँ पर दामोदर दास नाम के एक ब्राह्मण अपने परिवार के साथ रहते थे। . जिन्होंने अपनी पुत्री का विवाह वृषभानपूरी (सांपला) के एक ब्राह्मण परिवार में किया। . कुछ समय बाद दामोदर दास की पत्नी और पुत्र का देहांत हो गया और अपनी पुत्री के अनुरोध पर दामोदर दास जी वृषभानपूरी में आकर निवास करने लग गए और यहीं पर कुछ दिन तक भगवान् कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए। . जिससे प्रभावित होकर गाँव वालो ने उनके निवास करने के लिए तालाब के किनारे पर एक कुटिया का निर्माण करवा दिया। . यंहा निवास करते करते कुछ समय ही बिता और दामोदरदास जी को गाँव वालो ने भगवान् को यही लाने के लिए उल्हाना दिया। . भक्त दामोदर दास जी अपने दोनों हाथों में तुलसी के पौधे लगाकर अन्न का त्याग कर निकल पड़े द्वारिका के लिए भगवान् श्री कृष्ण की तलाश में। . जिनको द्वारिका पहुँचने के लिए रास्ते में बहुत कठिनाइयो का सामना करना पडा। . इन्ही सब परेशानियों को झेलते हुए दामोदरदास पहुँच गए, वर्तमान में गुजरात स्थित द्वारिका नगरी जहाँ पर भगवान् कृष्ण ने उनको दर्शन दिए। . और वचन दिया की मै मगसर बदी नवमी को बिन्जारे की बालद जो उस समय में हुआ करती थी में काबरिये (रंग) बैल के ऊपर आऊंगा। . वही से उनको वापस जाने के लिए कहकर भगवान् अदृश्य हो गए। . उसके बाद वचनों से बंधे हुए भगवान् नियत समय पर सांपला पहुंचे और वहां उनका भव्य स्वागत हुआ। . और बिन्जारे ने ही यहाँ पर उनके मंदिर का निर्माण करवाया। . आज भी गाँव सांपला में भीलवाडा -जयपुर राजमार्ग पर तालाब के किनारे भक्त दामोदर दास का समाधि स्थल बना हुआ है। . जहाँ पर भगवान् गोपाल महाराज वर्ष में एक बार वहां जाकर विश्राम करते है। ~~~~~~~~~~~~~~~~~ ((((((( जय जय श्री राधे )))))))

Comments (14)

Haresh Chanchlani Chanchlani
Sep 16, 2025
जय श्री कृष्णा 🙏🏻🌹🙏🏻 हरे मुरारी

Nagar mal agarwal
Sep 16, 2025
जय जय श्री राधे कृष्णा हरे हरे

Saumya Sharma
Sep 16, 2025
जय श्री राम 🙏 🌹 🙏 जय बजरंगबली 🙏आपको सितंबर माह के तीसरे मंगलवार और पितृ पक्ष दशमी श्राद्ध की हार्दिक शुभकामनाएं भैया जी 🙏 ठाकुर जी की कृपा से आप को उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां प्राप्त हों 🙏🌹🙂 राम भक्त हनुमान जी के साथ से आपका हर पल शुभ व मंगलमय हो इसी शुभकामना के साथ शुभ संध्या वंदन 🙏🌹🙂

Balraj Sethi Balraj Sethi
Sep 16, 2025
Shree Om Namo Bhagvate Vasudevay Namah. Shree Radhe Krishna ji.ko Koti Koti Bar Parnam Ji 🙏🏻🙏🏻🍁

Balraj Sethi Balraj Sethi
Sep 16, 2025
Jai Shree Radhe Krishna. 🙏🏻🍁

Radhe Radhe
Sep 16, 2025
🌹🌹 राधे राधे जय श्री कृष्ण जी 🌹🌹

Radhe Radhe
Sep 16, 2025
🌹🌹गुड आफ्टरनून शुभ दोपहर मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएं।। जी भाई जी।। ््््््ॐ जय श्री राम जय बजरंगबली।। हनुमान जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।।🌹🌹
