MyMandirInstall

जय श्री राम! 🚩 8वें बड़ा मंगल पर बजरंगबली का आशीर्वाद आपके जीवन में लाए बल, बुद्धि, स्वास्थ्य, सफलता और शांति। 🙏✨ हनुमान जी की कृपा से हर संकट दूर हो और जीवन मंगलमय बने। बजरंगबली का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और अटूट साहस का संचार हो, और आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हों। इस पावन अवसर पर आपके द्वारा व्यक्त की गई भावनाएं अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

Comments (3)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 23, 2026

जय श्री राम जय श्री हनुमान ज्‍येष्‍ठ मास 2 मई से शुरू हो चुका है, इस मास के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं, हर साल ज्‍येष्‍ठ महीने में 4 या 5 मंगलवार पड़ते हैं लेकिन साल 2026 का ज्‍येष्‍ठ महीना विशेष है, जिसमें 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, दरअसल, इस साल ज्‍येष्‍ठ महीने में अधिकमास (मलमास) पड़ रहा है, जिससे ज्‍येष्‍ठ मास एक महीने की बजाय दो महीने का है, जिसमें 8 मंगलवार पड़ रहे हैं, ज्‍येष्‍ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून 2026 को समाप्‍त होगा, जिसमें पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 को पड़ेगा। साल 2026 के बड़ा मंगल की लिस्‍ट पहला बड़ा मंगल: 5 मई 2026 दूसरा बड़ा मंगल: 12 मई 2026 तीसरा बड़ा मंगल: 19 मई 2026 चौथा बड़ा मंगल: 26 मई 2026 पांचवां बड़ा मंगल: 2 जून 2026 छठा बड़ा मंगल: 9 जून 2026 सातवां बड़ा मंगल: 16 जून 2026 आठवां बड़ा मंगल: 23 जून 2026 बड़ा मंगल से जुड़ी कथाएं और महत्‍व: धर्म शास्‍त्रों के अनुसार ज्‍येष्‍ठ मास के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी ने महाबली भीम का घमंड तोड़ने के लिए वृद्ध वानर का रूप रखा था, जिस कारण इसे 'बुढ़वा मंगल' भी कहते हैं। बड़ा मंगल को लेकर मान्‍यता है कि ज्‍येष्‍ठ मास के मंगलवार को ही पहली बार हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्रीराम से हुई थी, इसीलिए इस दिन को 'बड़ा मंगल' कहा जाता है। इन मंगलवार में हनुमान जी विशेष कृपा करते हैं, इसके लिए हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ प्रभु राम की आराधना करें, राम नाम का जाप करें। बड़ा मंगल में हनुमान जी की कृपा पाने के लिए और सारे संकटों से बचाव के लिए ये उपाय करें, इससे मनोकामनाएं भी पूरी होंगी: बड़ा मंगल पर बजरंगबली को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर अर्पित करें, सबसे पहले हनुमान जी के चरणों में सिंदूर लगाएं, फिर अपने माथे पर तिलक लगाएं, बड़ा मंगल पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ अत्यंत फलदायी है हनुमान जी को बूंदी के लड्डू या मालपुआ का भोग लगाना शुभ होता है। बड़ा मंगल पर प्‍याऊ लगवाएं, लोगों को शरबत पिलाएं, पूड़ी-सब्‍जी का भंडारा कराएं। ज्येष्ठ की तपती गर्मी को देखते हुए जल, घड़ा, पंखा या मौसमी फलों का दान करना विशेष कृपा दिलाता है।

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Jun 23, 2026

🌹 शुभ प्रभात वंदन 🌹 आप का दिन मंगलमय हो 🌹

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Jun 23, 2026

🌹 जय श्री राम 🌹 जय वीर हनुमान