MyMandirInstall

29.3.2026 सभी लोग सुख से अपना जीवन जीना चाहते हैं, परंतु *"वे कैसे सुखी रह सकते हैं,"* इस बात की उनको जानकारी भी प्रायः ठीक से नहीं होती और वे उसके लिए उचित पुरुषार्थ भी नहीं करना चाहते। ऐसे तो उनका जीवन सुखमय नहीं हो पाएगा। *"यदि आप सुख से जीना चाहते हों, तो कुछ बातें आपके जीवन में होनी आवश्यक हैं।" जैसे कि "सबके साथ प्रेम से व्यवहार करना। आप किसी के साथ प्रेम से बोलें, तथा किसी पर व्यर्थ ही गुस्सा करें, तो आप स्वयं भी सुख पूर्वक नहीं जी पाएंगे।"* इसी प्रकार से अपने चेहरे पर सदा प्रसन्नता बनाए रखें। *"आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी, तो आपके प्रसन्न चेहरे को देखकर दूसरा व्यक्ति भी प्रसन्न हो जाएगा। फिर उसका चेहरा प्रसन्न चेहरा देखकर आप फिर और प्रसन्न हो जाएंगे।"* तीसरी बात है -- *"जो आपके प्रिय व्यक्ति हैं, चाहे वे घर के सदस्य हों, चाहे आपके मित्र हों जिनके साथ आपके विचार मिलते हों, उनके साथ बैठें, उनके साथ कुछ समय बिताएं, कुछ गपशप करें, और उनके साथ खुलकर हंसें। तो आप जीवन में सुख पूर्वक जी सकेंगे, अन्यथा नहीं।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात।"*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!