
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
262 days ago
*मदरांचल पर्वत, बांका ⛰️* मदरांचल पर्वत, जिसे मंदार पर्वत के नाम से भी जाना जाता है. श्रुतियों एवं पौराणिक आख्यानों के अनुसार इस पर्वत का उपयोग समुद्र मंथन के लिए मथनी के रूप में किया गया था. इस पर्वत को भगवान विष्णु का पवित्र आश्रय स्थल माना जाता है. जैन मतावलंबियों के अनुसार यह पर्वत तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य से जुड़ा है. स्थानीय जनजातीय समाज इस क्षेत्र को सिद्धि क्षेत्र मानत है और मकर सक्रांति से एक दिन पूर्व यहाँ वो पूरी रात सिद्धि पूजा करते हैं. मंदार की चट्टानों पर उत्कीर्ण सैकड़ों प्राचीन प्रतिमाएं, गुफाएं, ध्वस्त चैत्य और मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव के मूक साक्षी हैं. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (1)

Rama Devi Sahu
Jan 21, 2026
🙏‼️ Om Shree Paramatmane Namah ‼️🙏
