MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

5 days ago

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 15 सितम्बर 2026* *⛅दिन - मंगलवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - शरद* *⛅मास - भाद्रपद* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - चतुर्थी सुबह 07:44 तक तत्पश्चात् पंचमी* *⛅नक्षत्र -‌ स्वाती दोपहर 03:21 तक तत्पश्चात् विशाखा* *⛅योग - इन्द्र दोपहर 12:20 तक तत्पश्चात् वैधृति* *⛅राहुकाल - दोपहर 03:26 से दोपहर 04:58 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:13* *⛅सूर्यास्त - 06:31 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:40 से प्रातः 05:27 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:57 से दोपहर 12:47 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 11:59 से मध्यरात्रि 12:46 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से सुबह 07:44 तक), ऋषि पंचमी* *🌥️विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌻 जीवन जीना तो कला है ही, मरना भी एक कला है। मनुष्य को चाहिए कि मौत आ जाए तो वह रोये नहीं, फिक्र न करे वरन् उस समय सावधान हो जाए। 🌻सूक्ष्म जगत की बात को समझना है तो आपकी वृत्ति सूक्ष्म चाहिए। मैं बताया करता हूँ कि ‘टी.वी. और रेडियो की तरंगों को देखना हो तो उस प्रकार का यंत्र चाहिए।’ अभी यहाँ टी.वी. और रेडियो की तरंगे हैं, उनमें गाने हैं, समाचार हैं, कई स्टेशन गूँजते हैं और सुनने के कान भी आपके पास हैं लेकिन फिर भी सुनायी नहीं पड़ते, दिखाई नहीं पड़ते क्योंकि आपके पास इस समय टी.वी., रेडियो नहीं है। ऐसे ही सूक्ष्म जगत में भी बहुत कुछ है। जब इस प्रकार का यंत्र अंदर क्रियान्वित हो जाता है तो आपको दिखता है, उनकी बातें सुनायी पड़ती हैं। आधा घंटा भी आप यदि निःसंकल्प दशा में प्रविष्ट होते है तो आपका सूक्ष्म लोकों के साथ संबंध हो जाता है। 🌻गुरु ने कोढ़ी का रूप धारण कर लिया, बुरी तरह परीक्षाएँ की। पीट देते थे, मार देते थे चाँटा। गुरु के शरीर से निकलने वाला गंदा खून, कोढ़ की बीमारी से आने वाली बदबू, (मवाद), फिर भी संदीपक का चित्त कभी घिन नहीं करता था, ऊबता नहीं था। *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*

Comments (1)

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 15, 2026

शुभ मंगलवार जी 🚩 जय श्री राम जी 🙏 सुप्रभात जी 🙏🚩 हनुमान जी की कृपा से आपके सभी कार्य सफल हों जय सिया राम जी 🙏🚩 जय बजरंगबली जी ✨_*