
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
169 days ago
15.3.2026 व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए बहुत सारे गुणों की आवश्यकता होती है। उनमें से दो महत्वपूर्ण गुण ये हैं। *"पुरुषार्थी होना और विनम्र होना।"* इन दो गुणों से व्यक्ति अपने जीवन में बहुत अच्छी उन्नति कर लेता है। *"और जो व्यक्ति इन दो गुणों को धारण नहीं करता, आलसी होता है, और अभिमानी होता है, वह अपने जीवन में बहुत प्रकार की हानियां उठाता है, और उसका जीवन असफल हो जाता है।"* *"इसलिए आप अपने जीवन में चाहे डॉक्टर बनें, पायलट बनें, वकील बनें, अधिकारी बनें, कुछ भी बनें, परंतु आलसी और अभिमानी न बनें। इन दो भयंकर दोषों से अवश्य बचें। आपका जीवन सुखमय एवं सफल होगा।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (2)

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Mar 16, 2026
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏

Pannalal Chouhan
Mar 15, 2026
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
