MyMandirInstall

*श्रीकृष्ण से पहले गोवर्धन पर्वत को किसने उठाया था ?* *श्रीकृष्ण से पहले गोवर्धन पर्वत को त्रेता युग में हनुमान जी ने उठाया था | यह बात उस समय की है जब राम सेतु का निर्माण हो रहा होता है, राम सेतु के निर्माण के दौरान वानर सेना आपस में बात कर रही होती है की इतने बड़े समुंदर में छोटे छोटे पत्थर नहीं बड़े बड़े पर्वत होने चाहिए थे तब रामसेतु जल्दी बनता | इतना ही सुनते हनुमानजी गोवर्धन पर्वत को लेने के लिए उड़ान भरते है गोवर्धन पर्वत को छूते ही हनुमान जी का आधा शरीर पत्थर में बदल जाता है, और तुरंत गोवर्धन पर्वत कहते है की - हे वानर, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे छूने की | फिर हनुमान जी कहते है - अगर में चाहूं तो आपकी शक्तियों को तोड़कर आपको जबरन यहां से ले जा सकता हूं | लेकिन नहीं, में आपसे हाथ जोडकर विनम्र निवेदन करता हूं की आप मेरे साथ प्रभु श्रीराम के कार्य में शामिल होने के लिए साथ चलिए |* *जिसपर गोवर्धन पर्वत कहते है- की हनुमान में तुम्हारे साथ तभी चलूंगा, जब आप मुझे एक वचन दोगे | प्रभु श्रीराम एक बार ही सही लेकिन स्पर्श जरूर करेंगे | और फिर वचन देकर हनुमान जी गोवर्धन पर्वत को उठाकर आपने साथ ले जाते है की रास्ते में हनुमानजी को पता चलता है की सेतु निर्माण तो पूरा हो चुका है , तभी हनुमान जी गोवर्धन पर्वत को बीच रास्ते में रख देते है और कहते है घबराइए मत गोवर्धन जी, प्रभु श्रीराम आपको यहीं पर स्पर्श करने के लिए जरूर आयेंगे |* *और दोस्तो, भगवान श्रीराम के ही अवतार श्रीकृष्ण जी अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर हनुमान जी का वचन पूरा करते है |*

Post media

Comments (2)

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Jan 20, 2026

जय सिया राम जी 🙏

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Jan 19, 2026

जय सियाराम 🙏