
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
235 days ago
*जगत शिरोमणि जी मंदिर - स्थापत्य का गौरव 🛕* राजस्थान के आमेर में स्थित जगत शिरोमणि जी मंदिर वैष्णव परंपरा का अद्भुत उदाहरण है. इस मंदिर का निर्माण 17वीं शताब्दी में आमेर की महारानी कनकवती ने अपने पुत्र की स्मृति में करवाया था. मंदिर भगवान कृष्ण (जगत शिरोमणि) को समर्पित है, जिनके साथ यहाँ राधा और मीरा की प्रतिमाएँ भी विराजमान हैं. मंदिर की स्थापत्य शैली में लाल बलुआ पत्थर, संगमरमर की कलाकृतियां और शिखर की भव्यता भारतीय शिल्पकला की पराकाष्ठा को दर्शाती है. यह वही मंदिर माना जाता है जहाँ मीरा बाई की पूजित कृष्ण प्रतिमा प्रतिष्ठित है, जिससे इसकी आध्यात्मिक महत्ता और बढ़ जाती है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
