
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
166 days ago
*🌾उसको तो फर्क पड़ता हैं🌾* एक बार समुद्री तूफ़ान के बाद हजारों लाखों मछलियाँ किनारे पर रेत पर तड़प तड़प कर मर रहीँ थीं! इस भयानक स्थिति को देखकर पास में रहने वाले एक 6 वर्ष के बच्चे से रहा नहीं गया, और वह एक एक मछली उठा कर समुद्र में वापस फेकनें लगा! यह देख कर उसकी माँ बोली, बेटा लाखों की संख्या में है , तू कितनों की जान बचाएगा, यह सुनकर बच्चे ने अपनी गति और बढ़ा दी, माँ फिर बोली बेटा रहनें दे कोई फ़र्क नहीं पड़ता! बच्चा जोर जोर से रोने लगा और एक मछली को समुद्र में फेकतें हुए जोर से बोला माँ *"इसको तो फ़र्क पड़ता है"* दूसरी मछली को उठाता और फिर बोलता माँ *"इसको तो फ़र्क पड़ता हैं"* ! माँ ने बच्चे को सीने से लगा लिया ! हो सके तो लोगों को हमेशा *होंसला और उम्मीद* देनें की कोशिश करो, न जानें कब आपकी वजह से किसी की जिन्दगी बदल जाए! क्योंकि आपको कोई फ़र्क नहीं पड़ता पर *"उसको तो फ़र्क पड़ता है"*......... हम किसी का हौसला व उम्मीद बन सके यह बहुत अच्छी बात है/ लेकिन ध्यान रहे गलती से भी हमारे द्वारा किसी का हौसला नहीं टूटना चाहिए...। * *स्वस्थ एवं प्रसन्न रहिए,..💐* 🕉️ *जयश्री राधेकृष्णा*

Comments (2)

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Mar 17, 2026
राधे राधे जय श्री कृष्णा जी 🙏

Rama Devi Sahu
Mar 17, 2026
🙏‼️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna ‼️🙏
