
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
164 days ago
*⚛️ माता शैलपुत्री ⚛️* *{नवरात्र का प्रथम दिवस}* *आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है. इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।* * पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण मां दुर्गा जी का नाम शैलपुत्री पड़ा. मां शैलपुत्री नंदी नाम के वृषभ पर सवार पर सवार होती हैं और उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प होता है। * मां शैलपुत्री के पूजन से जीवन में स्थिरता और दृढ़ता आती है. खासतौर पर महिलाओं को मां शैलपुत्री के पूजन से विशेष लाभ होता है. महिलाओं की पारिवारिक पारिवारिक स्थिति, दांपत्य जीवन, कष्ट क्लेश और बीमारियां मां शैलपुत्री की कृपा से दूर होते हैं। * मां शैलपुत्री की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और कन्याओं को उत्तम वर मिलता है. नवरात्रि के प्रथम दिन उपासना में साधक अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करते हैं. शैलपुत्री का पूजन करने से मूलाधार चक्र जागृत होता है और अनेक सिद्धियों की प्राप्ति होती है. जीवन के समस्त कष्ट क्लेश और नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए एक पान के पत्ते पर लौंग सुपारी मिश्री रखकर मां शैलपुत्री को अर्पण करें। *भोग-प्रसाद-:* * माता शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है, इस दिन देवी मां को गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से व्यक्ति को हर तरह के रोग-शोक से मुक्ति मिलती है। *ध्यान मंत्र-:* वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ *अर्थात-:* * जो भक्तों की संपूर्ण इच्छाओं को पूर्ण करने वाली है, जिसके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है, जो वृषभ पर आरुढ़ है,और हाथ में त्रिशूल धारण करती है, उन यशस्विनी देवी शैलपुत्री कि मैं वंदना करता हूं🙏 *आप सभी को नवरात्र स्थापना एवं नव संवत्सर 2083 (नववर्ष) की शुभकामनाएं💐* *जय माता दी* 🕉️

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
