MyMandirInstall

*🌹क्या मंदिर से लौटते वक्त आप भी करते हैं ये 5 गलतियां? खुशियों पर लग सकता है ग्रहण, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व है। कई लोग घर पर पूजा करने के बाद मंदिर जाकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदिर से वापस आते समय भी कुछ नियमों का पालन करना चाहिए? दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर से वापस आने के कुछ नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंदिर से लौटते समय किन गलितयों को करने से आपको बचना चाहिए।* *⚜️प्रसाद घर आकर ही ग्रहण करें* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मंदिर से जो प्रसाद मिलता है, उसे रास्ते में नहीं खाना चाहिए। प्रसाद को हमेशा घर लाकर पूरे परिवार के साथ मिलकर ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है और घर में बरकत आती है। *⚜️खाली लोटा घर न लाएं* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* कई लोग मंदिर जाते समय जल से भरा लोटा लेकर जाते हैं और अर्पण करने के बाद उसे खाली लौटा लाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। भगवान को जल अर्पित करने के बाद लोटे में थोड़ा जल अवश्य छोड़ दें और उसे घर ले आएं। इस जल को घर आकर पूरे घर में छिड़काव करना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है। *⚜️तुरंत पैर न धोएं* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* मंदिर से घर आने के बाद अक्सर लोग तुरंत अपने पैर धो लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि मंदिर से घर तक आपके साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। ऐसे में तुरंत पैर धोने से वह ऊर्जा नष्ट हो सकती है। इसलिए थोड़ी देर बाद ही पैरों को धोना चाहिए। *⚜️मंदिर से लौटकर सीधे घर आएं* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मंदिर से दर्शन करने के बाद आपको कहीं और नहीं जाना चाहिए। सीधा अपने घर पर ही लौटना चाहिए। ऐसा करने से मंदिर से मिली हुई शुभ ऊर्जा आपके घर तक पहुंचती है। लेकिन यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी घर की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है। *⚜️लौटते समय घंटी न बजाएं* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* कई लोग मंदिर से वापस निकलते समय घंटी बजा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि लौटते समय घंटी बजाने से मंदिर से प्राप्त सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर तक उसका प्रभाव नहीं पहुंच पाता। साथ ही बाहर की नकारात्मक ऊर्जा भी आपके साथ घर आ सकती है। *🚩#राम_राम_जी🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!