MyMandirInstall

*अमृत कथा* *💐💐 प्रेरणादायक कहानी: मानव चरित्र !!💐💐* जहाँ हर कहानी में छुपा है एक जीवन बदल देने वाला संदेश! एक बार एक जिज्ञासु व्यक्ति ने एक संत से प्रश्न किया, “महाराज, रंग रूप, बनावट प्रकृति में एक जैसे होते हुए भी कुछ लोग अत्यधिक उन्नति करते हैं। जबकि कुछ लोग पतन के गर्त में डूब जाते हैं। संत ने उत्तर दिया, “तुम कल सुबह मुझे तालाब के किनारे मिलना। तब मैं तुम्हे इस प्रश्न का उत्तर दूंगा। अगले दिन वह व्यक्ति सुबह तालाब के किनारे पहुंचा। उसने देखा कि संत दोनों हाथ में एक एक कमंडल लिए खड़े हैं। जब उसने ध्यान से देखा तो पाया कि एक कमंडल तो सही है। लेकिन दूसरे की पेंदी में एक छेद है। उसके सामने ही संत ने दोनों कमंडल तालाब के जल में फेंक दिए। सही वाला कमंडल तो तालाब में तैरता रहा। लेकिन छेद वाला कमंडल थोड़ी देर तैरा, लेकिन जैसे जैसे उसके छेद से पानी अंदर आता गया। वह डूबने लगा और अंत में पूरी तरह डूब गया। संत ने जिज्ञासु व्यक्ति से कहा- “जिस प्रकार दोनों कमंडल रंग-रूप और प्रकृति में एक समान थे। किंतु दूसरे कमंडल में एक छेद था। जिसके कारण वह डूब गया। उसी प्रकार मनुष्य का चरित्र ही इस संसार सागर में उसे तैराता है। जिसके चरित्र में छेद (दोष) होता है। वह पतन के गर्त में चला जाता है। लेकिन एक सच्चरित्र व्यक्ति इस संसार में उन्नति करता है। जिज्ञासु को अपने प्रश्न का उत्तर मिल गया। *शिक्षा:-* जीवन में चरित्र का महत्व सर्वाधिक है। इसलिए हमें चरित्रवान बनना चाहिए..!! *🙏🏻 सार:* *"मनुष्य का असली श्रृंगार उसका चरित्र है।"* रूप, रंग, ज्ञान और धन भी तब तक सार्थक हैं, जब तक उनके साथ अच्छा चरित्र जुड़ा हो..!! *🙏जय श्री राम जी आप का दिन मंगलमयाँ हो🙏

Comments (7)

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 16, 2025

धन्यवाद भाई जी 🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 16, 2025

💅👌 भाई जी ््््््ॐ आपकी आज की सभी पोस्ट।। मन को मुग्ध कर देने वाली।। बहुत ही सुंदर पोस्ट जी ‌‌।।👌💅

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 16, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 16, 2025

मंगलवार की शुभ कामनाया जी बीर हनुमान जी आप ओर आपके पूरे परीवार पर आशीर्वाद बनाए रखें यही प्रार्थना करते हैं 🙏

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 16, 2025

सुभ दुपहर जी 🙏 आप का दिन मंगलमया हो 🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 16, 2025

Mangalvar ki Subha Kamanayen ke Sath Suprabhat Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 16, 2025

Bahut hi Sundar Prerana 👌👌🙏 Bhagwan Aap ka Mangal Kare 🙏🌹🌹