MyMandirInstall

*🕉️सावन २०२६: सावन में इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी खुशहाली और चमक जाएगा करियर🕉️* 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱 *🪦सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भक्त कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और दान का विशेष महत्व होता है। मानसिक शांति के लिए चावल और चीनी व्यापार में वृद्धि के लिए हरी सब्जियां शनि की पीड़ा दूर करने के लिए तिल राहु केतु की समस्या से निजात पाने के लिए चांदी का दान करना चाहिए।* *भगवान शिव का प्रिय महीना सावन ३० जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान भोले के भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए कावड़ यात्रा निकालेंगे। शिवालियों में जलाभिषेक किया जाएगा और कई तरीके के धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।* *देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए इन सब चीजों के अलावा दान करने का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सावन में भोलेनाथ का ध्यान करके यदि उनके निमित्त आप कुछ दान करते हैं, तो आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।* *आइए जानते हैं सावन में किन चीजों को दान करने से आप ग्रह दोष की बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। अपने जीवन में सौभाग्य ला सकते हैं। अकाल मृत्यु के भय से बच सकते हैं और मानसिक तनाव से छुटकारा पा सकते हैं।* *📿१. चावल सहित ये चीजें करें दान* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* यदि आप मानसिक परेशानी से लगातार जूझ रहे हैं या लंबे समय से इससे छुटकारा नहीं पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है। चंद्रमा मन का कारक होता है और इसके कमजोर होने पर डिप्रेशन, तनाव, एंजाइटी, आदि की परेशानियां आती हैं। इससे बचने के लिए आपको सावन महीने में चावल, चीनी, सफेद कपड़े आदि दान करने चाहिए। *📿२. हरी चीजें करें दान* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* यदि नौकरी में तरक्की और व्यापार में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लगातार मेहनत करने के बाद भी मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है, तो संभव है कि आपका बुध ग्रह ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में सावन में आपको साबुत मूंग, हरी सब्जियां और हर मौसमी फलों का दान किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को करने से लाभ मिलेगा। *📿३. तिल का दान करें* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* यदि शनि से संबंधित किसी तरीके की परेशानी से आप जूझ रहे हैं। यदि शनि की साढ़ेसाती, महादशा, अंतर्दशा, पनौती, ढैय्या आपको पीड़ित कर रहे हैं, तो काले तिल, छाता, चमड़े के जूते, सबूत उड़द आदि चीजों को सावन में दान करने से शीघ्र लाभ मिलता है। *📿४. चांदी का करें दान* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* यदि राहु केतु की समस्या से जूझ रहे हैं और जीवन में सुख समृद्धि की कमी है, तो सावन के महीने में चांदी का दान करें। काल सर्प दोष से पीड़ित लोगों को चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा दान करना चाहिए। इससे उन्हें जल्दी मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि आती है। अकाल मृत्यु के भय से बचने के लिए रुद्राक्ष का दान करें। *📿५. नमक का दान करें* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* जीवन में कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं और कोई हल नहीं मिल रहा है, तो नमक का दान करें। नमक को शनि से संबंधित भी माना जाता है। इससे शनि से संबंधित परेशानियों से भी राहत मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि हासिल होगी। *♿ #जय_महाकाल♿* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!