
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
190 days ago
🌺 स्कंद षष्ठी व्रत का महत्त्व? 🌺 #स्कंद_षष्ठी_व्रत , भगवान मुरुगन की आराधना का पर्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह व्रत पूरी श्रद्धा के साथ रखा जाता है। यह व्रत भगवान मुरुगन को समर्पित है, जो शक्ति और विजय के देवता माने जाते हैं। इस व्रत का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति मिलती है। #स्कन्द_षष्ठी_व्रत_का_महत्त्व स्कंद षष्ठी व्रत भगवान मुरुगन की कृपा पाने का उत्तम अवसर है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान मुरुगन की पूजा-अर्चना करते हैं। यह व्रत विशेषकर तमिलनाडु और दक्षिण भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। #स्कन्द_षष्ठी_पूजा इस दिन कार्तिकेय जी का गौघृत में साबुत धनिया के बीज डालकर दीप करें, धूप जलायें और पीले कनेर के फूल चढ़ाये। स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने और व्रत करने से जीवन की कठिनाइंया होती हैं और जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
