
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
48 days ago
*🌹अचानक खंडित हो गई है घर में रखी भगवान की प्रतिमा? किस बात का देती है संकेत, जानें क्या करें टूटी मूर्ति का🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕हिंदू धर्मों में देवी-देवताओं के साकार रूप की पूजा की जाती है. कई बार घर में रखी मूर्तियां अचानक से टूटकर खंडित हो जाती हैं. इस तरह से मूर्तियों का खंडित होना किस तरफ इशारा करता है. क्या इसके कोई नुकसान हैं, जानिए यहां.* * *श्रद्धा या फिर कुछ बुरा होने के डर से हम खंडित मूर्तियों को घर से बाहर नहीं निकालते हैं.* * *खंडित हुई मूर्तियों को जितनी जल्दी हो सके घर से हटा देना चाहिए.* * *खंडित मूर्तियां घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आने लगती हैं.* *भारतवर्ष को देवस्थान कहा जाता है. यहां पर लगभग सभी घरों में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. पूरी श्रद्धा से भगवान का पूजन करने से उनको प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पूजा का एक विशेष स्थान होता है, जहां भगवान की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं. कई बार पूजा के दौरान जल्दबाजी करने या किसी अन्य कारणों से भगवान की मूर्तियां खंडित हो जाती हैं. इसका क्या संकेत हो सकता है और इन खंडित मूर्ति का क्या करना चाहिए.* *⚜️1. टूटी हुई मूर्तियां लाती हैं नकारात्मकता* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* यदि घर में टूटी हूई मूर्तियां रखी हों तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. जिससे घर में ऐसी घटनाएं होने लगती है जिनका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. श्रद्धा या फिर कुछ बुरा होने के डर से हम खंडित मूर्तियों को घर से बाहर नहीं निकालते हैं तो यह हमारी सबसे बड़ी भूल होती है. खंडित मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर का माहौल बिगड़ने लगता है. *⚜️2. आने वाले अनिष्ठ को अपने ऊपर लेना* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* अक्सर देखने में आता है कि घर में रखी भगवान की मूर्तियां आपके बिना छुए ही या किसी कारण के चलते धक्का लगने के बाद गिरकर टूट जाती है. जब भगवान की मूर्ति इस तरह से टूटती है तो उनको खंडित होना कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि घर में जब कोई अनिष्ट आने वाला होता है तो आपकी पूजा के चलते भगवान उस अनिष्ट को अपने ऊपर ले लेते हैं जिससे वह मूर्ति खंडित हो जाती है. जब मूर्ति इस तरह से खंडित हो जाए तो वास्तु शास्त्र के अनुसार उनको घर से बाहर कर देना चाहिए और किसी नदी में बहा देना चाहिए. *⚜️3. मन होने लगता है बैचेन* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* शास्त्रों में कहा गया है कि जब आप पूजा कर रहे हों तो उस समय आपका ध्यान भगवान की पूजा करने में होना चाहिए. लेकिन जब मूर्ति खंडित हो जाए तो हमारा ध्यान पूजा में लगने के बजाए उधर ही जाता है. खंडित मूर्ति की पूजा करते समय आपका मन पूरी तरह से विचलित रहता है. *⚜️4. क्या कहते हैं धार्मिक शास्त्र के इशारे* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* भले ही घर में स्थापित की मूर्ति किसी कारणवश टूट गई हों लेकिन यह हमारे लिए एक शुभ संकेत भी है. मूर्तियों की हम पूजा करते हैं जिससे घर का माहौल शांत बना रहता है साथ ही भगवान की शक्ति का एक अंश उसमें होता है. जब मूर्ति टूटती है तो उसका मतलब होता है कि आप पर आने वाली किसी त्रासदी को भगवान ने अपने ऊपर लेकर आपको बचा लिया है. इसलिए उस खंडित मूर्ति को घर से हटाकर विधिविधान से नई मूर्ति स्थापित करना चाहिए. *⚜️5. क्या करें खंडित मूर्ति का* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* भगवान की खंडित हुई मूर्तियों को जितना जल्दी हो सके घर से हटा देना चाहिए. यदि खंडित मूर्तियां घर में ज्यादा दिनों तक रखी गईं तो इसमें नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है. यदि भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है तो उसको ना तो लावारिस रखें ना ही जल में प्रवाहित करें. ऐसी मूर्तियों को नजदीक के मंदिर में या पंडित पुजारी के पास दे देना चाहिए वह उसका उचित उपयोग करेंगे. *⚜️6. क्या करें बिना प्राण प्रतिष्ठा वाली मूर्ति का* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* बिना प्राण प्रतिष्ठा वाली मूर्तियों को जल में या किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित करना चाहिए. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में यदि फ्रेम वाली मूर्ति या फोटो हों तो उसकी भी देखभाल करनी चाहिए. साथ ही टूटे फ्रेम वाली फोटों को घर में या पूजा घर में नहीं रखें. यदि फोटो को रखना है तो उसकी फ्रेम बदलकर या उसमें नई फ्रेम लगाकर लगाएं. *🚩#हरिऊँ🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments (1)

Pannalal panchal
Jul 14, 2026
ॐ नमो नारायण
