MyMandirInstall

18.12.2025 किसके जीवन में समस्याएं नहीं आती? सबके जीवन में आती हैं। *"कोई उनका सामना करता है। पूरी हिम्मत और बुद्धिमत्ता से संघर्ष करता है, और वह उन समस्याओं से जीत जाता है।"* *"कोई व्यक्ति समस्याओं से घबरा जाता है। वह उनका समाधान नहीं सोचता, और उन समस्याओं को टालता रहता है। परिणाम यह होता है, कि उसकी समस्याएं बढ़ती जाती हैं। और उसका जीवन दुखमय हो जाता है।"* *"इसलिए समस्याओं के उपस्थित होने पर घबराएं नहीं। उनसे भागें नहीं, बल्कि उनका सामना करें। उनका समाधान खोजें। स्वयं समाधान न सूझे, तो अन्य बुद्धिमानों विद्वानों परोपकारी सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहायता लेवें। यदि उनकी सहायता से समस्याओं को आप सुलझा लेंगे, तो आपका जीवन सुखमय बनेगा।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!