MyMandirInstall
Profile

SHREE SHARMA

379 days ago

🌸 नंद गोप गृहे जाता यशोदा गर्भ संभवा ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्‍याचल निवासिनी 🌺 पृथ्वीके भार का नाश करने के लिये मुझसे प्रेरणा प्राप्तकर स्वयं भगवान् विष्णु अपने अंशसे वसुदेवकी भार्या देवकी के गर्भसे अवतार लेंगे । कंसके भयसे वसुदेवजी उस शिशुको लेकर शीघ्र ही गोकुलमें नन्दके घर पहुँचा देंगे और वहाँसे यशोदाकी कन्याको लाकर अपने घरमें राजा कंसको दे देंगे। तब कंस उस कन्याको मारनेके लिये उसे पृथ्वीपर पटक देगा । तदनन्तर उसके हाथसे छूटकर मेरी अंशस्वरूपा वह कन्या तत्क्षण अलौकिक रूप धारण करके विन्ध्यपर्वतपर चली जायगी और निरन्तर जगत का कल्याण करेगी । इस प्रकार उस आकाशवाणीको सुनकर गर्गमुनि भगवती जगदम्बाको प्रणाम करके प्रसन्न मनसे मथुरापुरी आ गये । 🙏

Comments (1)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 16, 2025

🙏‼️ Vasudev Suta Devam Kansa Chanur Mardanam Devki Parmanand Krishnam Vande Jagat Gurum ‼️🙏 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏🌹🌹