MyMandirInstall

*अक्षरधाम मंदिर, न्यूजर्सी 🛕* अमेरिका के न्यूजर्सी नगर में अवस्थित है स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हिंदु मंदिर है. 185 एकड़ में फैले इस मंदिर परिसर का निर्माण 12 वर्षों में हुआ, जिसमें 12 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया. हिंदु संस्कृति, कला एवं अध्यात्म के संगम को प्रदर्शित करते इस मंदिर में 10 हजार से अधिक प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं. इस मंदिर में विश्व के 29 देशों से लाए गए पत्थर लगाए गए हैं. मंदिर की वास्तुकला अद्वितीय है. मंदिर के आधार स्तंभ के चारों ओर श्रीकृष्ण और भगवान राम के जीवन, वेद-उपनिषदों के संदेश भी उल्लिखित हैं. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jan 15, 2026

Jai Ho Bharat ki Mahanta....🇮🇳🇮🇳🥀🥀