
SHREE SHARMA
344 days ago
गिलहरी पर राम जी की कृपा . भगवान जब किसी जीव पर कृपा करते हैं तो वे यह नहीं देखते कि उसने कितना जप, तप, पूजा-पाठ या यज्ञ-हवन (साधन) किया है। . किसी भी मनुष्य का बड़े-से-बड़ा जप-तप परमात्मा को कृपा करने के लिए विवश नहीं कर सकता है और न ही वह भगवान की प्राप्ति का मूल्य ही हो सकता है।। . भगवान तो करुणा के सागर हैं और भाव के भूखे हैं। वे तो केवल जीव के अंतर्मन के प्रेम और सच्ची श्रद्धा को देखते हैं। भगवान की कृपा होने पर ही उनकी प्राप्ति होती है। . श्री राम सेतु (समुद्र पर पुल) बनाने के समय प्रभु श्रीराम की गिलहरी पर कृपा के प्रसंग से यह बात सिद्ध हो जाती है.. . गिलहरी जैसे क्षुद्र जीव पर भगवान राम की कृपा.. . जब लंका-विजय के लिए नल-नील समुद्र पर सेतु (पुल) बनाने में लगे थे और वानर तथा भालुओं का अपार समूह पर्वत- खण्ड और वृक्षों को ला- लाकर उन्हें दे रहा था; उसी समय एक नन्हीं-सी गिलहरी भी मर्यादा-पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के कार्य में सहायता करने के लिए वृक्ष से उतर कर वहां आ गई। . वह छोटी-सी गिलहरी न तो वृक्षों की शाखाएं ही उठा सकती थी और न ही शिलाखण्ड; लेकिन उसने अपनी सामर्थ्यानुसार एक कार्य ढूंढ़ लिया। . वह समुद्र के जल में स्नान कर रेत पर लोटती, फिर दौड़ कर सेतु पर जाती। वहां वह अपने शरीर में लगी सारी रेत झाड़ देती। पुन: वह समुद्र में स्नान कर रेत पर लोटती और सेतु पर रेत झाड़ने के लिए दौड़ पड़ती। उसका यह कार्य अविराम चल रहा था। . उस छोटे-से जीव की ओर किसी का भी ध्यान नहीं गया; किंतु गिलहरी का यह कार्य बड़ी एकाग्रता और कुतूहल से प्रभु श्रीराम देख रहे थे। . कोई भी जीव यदि प्रेम से भगवान के लिए कुछ करे तो भगवान उसको अवश्य स्वीकार करते हैं। . प्रभु श्रीराम ने संकेत से हनुमान जी को पास बुला कर उस गिलहरी को उठा लाने का आदेश दिया। हनुमान जी ने उस गिलहरी को उठाकर श्रीराम के कमल से भी कोमल और बंधूक पुष्प जैसे रक्तवर्ण हाथ पर रख दिया। . प्रभु श्रीराम ने उस नन्हीं-सी गिलहरी से पूछा... ‘तू सेतु पर क्या रही है ? तुझे डर नहीं लगता कि तू किसी वानर या भालू के पैरों तले कुचल सकती है या कोई वृक्ष या शिला तुझे कुचल सकता है ?’ . प्रभु श्रीराम की बात सुन कर गिलहरी के खुशी के कारण रोम फूल गए। वह श्रीराम जी के करकमल पर गिर कर बोली.. . ‘मृत्यु दो बार तो आती नहीं। आपके सेवकों के चरणों के नीचे आकर मेरी मृत्यु हो जाए, यह मेरा सौभाग्य होगा। . सेतु में बहुत बड़े-बड़े शिलाखण्ड और वृक्ष लगाये जा रहे हैं। बहुत परिश्रम के बाद भी नल-नील सेतु को पूरा समतल नहीं कर पा रहे हैं। ऊंची-नीची विषम भूमि पर चलने में आपके कोमल चरणों को बहुत कष्ट होगा; यह सोच कर सेतु के छोटे-छोटे गड्डों को मैं रेत से भरने का प्रयास कर रही हूँ।’ . गिलहरी के निष्काम सेवा-भाव से प्रभु श्रीराम प्रसन्न हो गए। उन्होंने गिलहरी को बांये हस्त पर बैठा रखा था। एक छोटे-से प्राणी को उन्होंने वह आसन दे रखा था जिसकी कल्पना त्रिभुवन में कोई कर भी नहीं सकता। . श्रीराम जी ने अपने दाहिने हाथ की तीन अंगुलियों से गिलहरी की पीठ थपथपा दी। . ऐसा माना जाता है कि गिलहरी की पीठ पर श्रीराम की अंगुलियों के निशान के रूप में तीन श्वेत रेखाएं बन गईं। तभी से सभी गिलहरियों की पीठ पर वे रेखाएं होती हैं। . इस प्रसंग से स्पष्ट है कि भगवान किसी भी प्राणी के न तो शारीरिक सौंदर्य पर रीझते हैं और न ही आर्थिक वैभव पर; क्योंकि उनके समान दिव्य सौन्दर्य, दिव्य गुण और ऐश्वर्य संसार में किसी के पास नहीं है। . वे तो केवल जीव के हृदय के प्रेम को देखते हैं और उसी प्रेमडोर से बंध कर खिंचे चले आते हैं। . गीता (९।२९) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं... ‘मैं सभी प्राणियों में समान रूप से व्यापक हूँ, न कोई मेरा अप्रिय है और न ही प्रिय है; परन्तु जो भक्त मुझको प्रेम से भजते हैं, वे मुझमें हैं और मैं भी उनमें प्रत्यक्ष प्रकट हूँ..!! जय श्री राधे कृष्ण

Comments (7)

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Sep 22, 2025
जय मां आदिशक्ति,,, प्रथम नवरात्रा घट कलश स्थापना महोत्सव महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामना जय मां सभी मनोवांछित अभिलाषा पूर्ण करे 🌹🌹🚩🙏

Saumya Sharma
Sep 21, 2025
आपको सर्वपितृ अमावस्या और नवरात्रि प्रारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Sep 21, 2025
ॐ घृणिः सूर्याय नमः 🙏🌹☺️ समस्त संसार को ऊर्जा, आरोग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने वाले, भगवान भास्कर अपनी कृपा बरसाएं 🙏🌹☺️ आप सपरिवार सदैव स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें और खुशहाल रहें 🙏🌹☺️ इसी प्रार्थना के साथ शुभ अपराह्न 🙏🌹☺️

Rama Devi Sahu
Sep 20, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

Radhe Radhe
Sep 20, 2025
🌹🌹 गुड नाइट शुभ रात्रि शुभ शनिवार।। जय श्री राम।। जय बजरंगबली।। प्रभु श्री राम और भक्त हनुमान जी की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनीरहे।। आप और आपके पूरे परिवार को शुभ रात्रि की शुभकामनाएं जी। भाई जी।🌹🌹

AvinashDwivedi Advocate
Sep 20, 2025
जय श्री राम
