MyMandirInstall

*एक बार गुरुजी सत्संग करके आ रहे थे।* *_रास्ते में गुरुजी का मन चाय पीने को हुआ।_* *_उन्होंने अपने ड्राइवर को कहा:_* *_“भैया ,हमे चाय पीनी है।”_* *_ड्राइवर ने गाड़ी 5 स्टार होटल के आगे खड़ी कर दी।_* *_गुरुजी ने कहा:_* *_“नहीं आगे चलो यहाँ नहीं।”_* *_फिर ड्राइवर ने गाड़ी किसी होटल के आगे खड़ी कर दी।_* *_गुरूजी ने वहां भी मना कर दिया।_* *_काफी आगे जाकर एक छोटी सी ढाबे जैसी दुकान आई।_* *_गुरूजी ने कहा:_* *_“यहाँ रोक दो- यहाँ पर पीते हैं चाय!”_* *_ड्राइवर सोचने लगा- कि अच्छे से अच्छे होटल को छोड़ कर गुरुजी ऐसी जगह चाय पीएंगे...?_* *_खैर वो कुछ नहीं बोला।_* *_ड्राइवर चाय वाले के पास गया और बोला:_* *_“भैया एक अच्छी सी चाय बना दो।”_* *_जब दुकानदार ने पैसों वाला गल्ला खोला- तो उसमे गुरूजी का स्वरूप फोटो लगा हुआ था।_* *_गुरूजी का स्वरूप देख कर ड्राइवर ने दुकानदार से पूछा:_* *_“तुम इन्हें जानते हो, कभी देखा है इन्हें?”_* *_तो दुकानदार ने कहा:_* *_“मैंने इनके दर्शन के लिए जाने वास्ते पैसे इकट्ठे किये थे।_* *_लेकिन वो चोरी हो गए,और मैं नहीं जा पाया।_* *_पर मुझे यकीन है- कि गुरूजी मुझे यहीं आ कर मिलेंगे।”_* *_अब तो ड्राइवर का मन गुरुजी के प्रति श्रद्धा से भर गया,उसने तत्काल चाय का प्याला वापस रखा- और दुकानदार से कहा:_* *_“ भैया जाओ और चाय उस कार मैं दे कर आओ।”_* *_तो दुकानदार बोला:_* *_“अगर मैं चाय देने के लिए चला गया- तो कहीं फिर से मेरे पैसे चोरी न हो जायें।”_* *_तो ड्राइवर ने कहा:_* *_“चिंता मत करो- अगर ऐसा हुआ- तो मैं तुम्हारे पैसे अपनी जेब से दूंगा।”_* *_दुकानदार चाय, कार मैं देने के लिए चला गया।_* *_जब वहां उसने गुरुजी को देखा तो हैरान हो गया।_* *_आँखों में आंसू देखे तो गुरू जी ने कहा:_* *_“तूने कहा था- कि मैं तुम्हे यहीं मिलने आऊं और अब मैं तुमको मिलने आया हूँ- तो तुम रो रहे हो।”_* *_इतना प्यार था उस आदमी के अन्दर आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।_* *_जब मन सच्चा हो- और इरादे नेक हो तो भगवन को भी आना पड़ता है, अपने भगत के लिए।_* *।।जय जय श्री राम।।*

Comments (12)

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 8, 2025

राधे राधे जी 🙏 जय श्री कृष्णा 🙏

Sunil kumar Saini..

Sunil kumar Saini..

Sep 8, 2025

radhe radhe ji 🙏

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 8, 2025

जय सिया राम जी 🙏

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 8, 2025

हरी ॐ नमो नमः

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 8, 2025

जय सिया राम जी 🙏 प्रभु का आशीर्वाद सदैव आप ओर आपके पूरे परीवार पर बना रहे जी 🙏

Anjali

Anjali

Sep 8, 2025

Khup sunder

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 8, 2025

Bahut hi Sundar Post 👌👌 Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 8, 2025

🌹🌹 Hari Om 🌹🌹

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 8, 2025

जय भोले नाथ जी 🙏 ॐ नमो शिव शंभू भोलेनाथ जी 🙏 आपका दिन मंगलमय हो 🙏