
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
219 days ago
इतिहास वह नहीं जो आपको दिखाया गया .......... लिखी रुधिर से अमर कहानी आजादी के वीरों ने, भारत माँ का मान बचाया मतवाले रणधीरों ने, पर इतिहास में अमर हो गए चरखे और खादी वाले, वह चमचों के नाम हुआ जो काम किया शमशीरों ने............. मातृभूमि के रक्षक थे जो उनको देश निकाला क्यों, अपराधी घोषित कर उनको फिर संकट में डाला क्यों, क्यों उनके सब साक्ष्य खो गए लुप्त हुए क्यों नेताजी, क्यों पटेल को खारिज कर कुर्सी पर बैठे चाचाजी, कह भी दो कि कैद कर लिया नफ़रत की जंजीरों ने, वह चमचों के नाम हुआ जो काम किया शमशीरों ने................ देश की खातिर मरने मिटने वाले क्यों बदनाम हुए, शौर्य पराक्रम बलिदानों के आतंकी क्यों नाम हुए, उनको फाँसी दिलवा दी जो अस्मत के रखवाले थे, भारत माँ के मान पे अपनी जान लुटाने वाले थे, क्यों आँखों के ख्वाब चुराए ख्वाबों की तबीरों ने वह चमचों के नाम हुआ जो काम किया शमशीरों ने.............. जहां अहिंसा कायरता की परिचायक हो जाती है, वहां देश पर मरने वालों की किस्मत सो जाती है, कुछ नोटों पर छपते हैं और कुछ तो सत्ताधीश हुए, वीर भगत सिंह जैसों के आखिर क्यों लज्जित शीश हुए, जाने कितने वीर खा लिए लालच की जागीरों ने वह चमचों के नाम हुआ जो काम किया शमशीरों ने............

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
