
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
223 days ago
फागुन मड़ई, दंतेवाडा छत्तीसगढ़🕉️ 🚩बस्तर की अधिष्ठात्री देवी मां दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई जनास्था और परंपरा का विश्वप्रसिद्ध उत्सव है। 🚩फाल्गुन मास में होने वाला यह आयोजन केवल मेला नहीं, बल्कि देवी–देवताओं का सामूहिक आगमन है। 🚩आसपास के गांवों के साथ–साथ पड़ोसी राज्यों से भी जनसमुदाय अपने ग्राम देवताओं के साथ यहां पहुंचता है। मेडाराम और भद्रकाली देवी को भी आमंत्रण भेजा जाता है। 🚩मड़ई का आरंभ दंतेश्वरी मंदिर के सम्मुख त्रिशूल स्थापना से होता है और माता के नगर भ्रमण के साथ इसका समापन होता है। ढोल, मांदर और पारंपरिक वेशभूषा के साथ पूरा दंतेवाड़ा आस्था के रंग में रंग उठता है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
