MyMandirInstall

卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐 🌞दिनांक - 20 मार्च 2026 ⛅दिन - शुक्रवार ⛅विक्रम संवत् - 2083 ⛅अयन - उत्तरायण ⛅ऋतु - वसंत ⛅मास - चैत्र ⛅पक्ष - शुक्ल ⛅तिथि - द्वितीया मध्यरात्रि 02:30 तक तत्पश्चात् तृतीया ⛅नक्षत्र - रेवती मध्यरात्रि 02:27 तक तत्पश्चात् अश्विनी ⛅योग - ब्रह्म रात्रि 10:15 तक तत्पश्चात् इन्द्र ⛅राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:34 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅सूर्योदय - 06:31 ⛅सूर्यास्त - 06:38 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:56 से प्रातः 05:44 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:10 से दोपहर 12:59 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:10 से मध्यरात्रि 12:58 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) 🌥️व्रत पर्व विवरण - चेटीचंड, झूलेलाल जयंती,अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग (अहोरात्रि) 🌥️विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) 🔹बुद्धि बढ़ाने के ढेर सारे उपाय🔹 🔸१] दिव्य प्रेरणा-प्रकाश पुस्तक में (पृष्ठ २ पर ) एक मंत्र लिखा है , उसको पढ़कर दूध में देखोगे और वह दूध पियोगे तो बुद्धि बढ़ेगी, बल बढ़ेगा । 🔸२] मंत्रजप और अनुष्ठान से बुद्धि विकसित होती है । 🔸३] भगवच्चिंतन करके ॐकार का गुंजन करके शांत होओगे तो बुद्धि बढ़ेगी । 🔸४] श्वासोच्छवास में भगवान् सूर्यनारायण का ध्यान करने से भी फायदा होगा । 🔸५] श्रद्धा, भक्ति और गुरुजनों के सत्संग से भी बुद्धि उन्नत होती है । 🔸६] भगवद-ध्यान से तो बुद्धि को बढ़ना ही है । 🔸७] स्मृतिशक्ति बढ़ानी है तो कानों में अँगूठे के पासवाली पहली उँगलियाँ डालकर लम्बा श्वास लो फिर होंठ बंद रख के कंठ से ‘ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ....’ ऐसा उच्चारण करो । इस प्रकार १० बार करो । इस भ्रामरी प्राणायाम से स्मृति बढ़ेगी, बुद्धू विद्यार्थी भी अच्छे अंक लायेंगे । ▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬        🚩जय श्री राम🚩        🚩धर्मो रक्षति रक्षितः        🇮🇳हिन्दू राष्ट्र भारत

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!