MyMandirInstall

9.8.2026 *"सादा जीवन उच्च विचार,"* यह कहावत आपने बहुत दिनों से सुनी होगी। इसके अनुसार *"जो व्यक्ति अपने जीवन में सादगी रखता है, उसके विचार ऊंचे होते हैं, भाषा भी सभ्यता नम्रता पूर्वक होती है, और उसका आचार विचार व्यवहार भी सब उत्तम होता है, तो वह व्यक्ति सदा सुखी रहता है, और अपने जीवन में अनेक सफलताएं प्राप्त करता है।"* *"इसलिए यदि आपका जीवन सादा हो, तो इसमें कोई संकोच या शर्म न करें। वह सादगी आपके जीवन की सफलता में बाधक नहीं है, बल्कि सुख शांति आनंद देने वाली है।"* *"अतः सादा जीवन जीते हुए, तथा पूर्ण पुरुषार्थ करते हुए सदा प्रसन्न रहें।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!