
Rama Devi Sahu
220 days ago
🚩आराध्य भी आराधना करते हैं...!!! 🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸 एक बार नारद जी श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचे। . वह बड़ी आतुरता से उनके कक्ष में प्रवेश करने लगे कि तभी द्वारपालों ने रास्ता रोक दिया। . नारद जी ने कारण पूछा तो उत्तर मिला, 'प्रभु अभी आराधना में व्यस्त हैं ।' . नारद ने कहा, 'रास्ता छोड़ो, मैं तुम्हारे इस बहकावे में नहीं आने वाला।' पर यह सुनकर भी संतरी डटे रहे। मन मसोस कर उन्हें प्रतीक्षा करनी पड़ी। . कुछ देर बाद स्वयं श्रीकृष्ण ने कपाट खोले। नारद जी ने प्रणाम करके तुरंत शिकायत की, . 'देखिए न, आपके द्वारपालों ने एक बेतुका बहाना बनाकर मुझे भीतर जाने से रोक दिया। ये कह रहे थे कि आप पूजा कर रहे हैं ।' . श्रीकृष्ण बोले, 'यह सत्यवचन है नारद। हम आराधना में ही मग्न थे।' . नारद ने कहा,'भगवन् आप और आराधना ?' . श्रीकृष्ण बोले, 'देखना चाहोगे, हम किसकी आराधना में लीन थे ? आओ भीतर आओ।' . भीतर एक पुष्पमंडित पालने पर अनेक छोटी- छोटी प्रतिमाएं झूल रही थीं। . नारद जी ने एकाग्र दृष्टि से देखा। कुछ प्रतिमाएं गोकुल की गोप- मंडली की थीं, तो कुछ स्वयं उनकी। . तब नारद जी ने बौराई आंखों से प्रभु को निहारा। फिर पूछा, 'भला आराध्य आराधकों की आराधना कब से करने लगा ? . भक्त गुहार करे और भगवान कृपा, यह सीधी रीत तो समझ में आती है। पर यह दूसरी अटपटी परंपरा आपने क्यों चलाई ?' . श्रीकृष्ण ने कहा, 'मुझे बताओ नारद, भक्त मेरी आराधना क्यों करते हैं ? किस प्रयोजन से मेरी उपासना करते हैं ?' . नारद बोले, 'प्रभु वे आपसे आपका प्रेम चाहते है।' . श्रीकृष्ण ने कहा 'नारद, ठीक इसी प्रयोजन से मैं भी अपने भक्तों की आराधना करता हूं। मैं भी भक्त से प्रेम की आकांक्षा रखता हूं। . भक्त से उसका प्रेम मांगता हूं। प्रेम का यही महादान पाने के लिए मैं निराकार से साकार होकर आता हूं। . पर मानव इसी बात को नहीं समझ पाता। वह तो हमसे केवल धन-दौलत ही मांगता है जबकि मैं भक्त का प्रेम पाने के लिए उसकी ओर देखता रहता हूं। 🙏🌷जय जय श्री राधेराधे 🌷🙏





Comments (6)

Radhe Radhe
Jan 22, 2026
‼️गुरुवार शुभ रात्रि की शुभकामनाएं राधे राधे जय श्री कृष्ण जी।।‼️

Saumya Sharma
Jan 22, 2026
बहुत ही सुन्दर पोस्ट के साथ बेहतरीन प्रसंग 👌👌 के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद मेरी प्यारी बहन 🙏 आपको विनायकी चतुर्थी और श्री राम प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ राम जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Jan 22, 2026
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏 ठाकुर जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏 आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें 🙏🌹☺️ इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम बहना जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Jan 22, 2026
जय श्री राधे कृष्ण बहना जी 🙏

Rama Devi Sahu
Jan 22, 2026
🌹🌹 Vvery Good Night ❤️ Sweet Dreams Jii 🌹 Happy Thursday 🌹🌹

Rakesh Kumar
Jan 22, 2026
good night ji 🙏
