
Haresh Chanchlani Chanchlani
107 days ago
संकट में जो स्मरण बने, वो नाम है बजरंगबली… अंधकार में दीप जो जले, वो धाम है बजरंगबली।। 🚩 सीने में जिनके राम बसे, आँखों में भक्ति की ज्वाला है, धरती से लेकर अंबर तक, गूँजता उनका जयकारा है।। 🚩 पर्वत जिनकी मुट्ठी में, सागर जिनके चरणों में, भक्तों की हर पीड़ा हर लें, बस “राम” रहे जिनके मन में।। 🚩 ना भय रहे, ना काल डरे, जब पवनपुत्र साथ खड़े, हर दुख छोटा पड़ जाता है, जब हनुमंत कृपा से जुड़े।। 🚩 जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुँ लोक उजागर। रामदूत अतुलित बलधामा, मेरे मन में बसो हनुमाना।। 🚩
Comments (3)

Riya Riya 💖💖
May 20, 2026
radhe radhe ji 🌹🙏

सविता
May 16, 2026
Radhe radhe 🙏🌹

Jyoti Agarwal
May 16, 2026
राधे राधे 🙏
