MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

112 days ago

माँ ओं माँ माँ तो माँ होती है माँ बढ़कर कोई नहीं , माँ माँ होती है माँ के समान भी कोई नहीं, प्यार, प्रेम, स्नेह,ममता,समर्पण से माँ को माँ माता,मैया,मम्मी,अम्मा,आई,मम्मा और mother के नाम से पुकारते है , माँ न होती तो ये सृष्टि न होती, माँ सृष्टि रचयिता है , माँ जग जननी है, पूज्यनीय है , आदरणीय है और वंदनीय है, माँ नो दुर्गे है,वैष्णों है,शक्ति पीठ है,सब जगत रक्षक है , माँ गंगोत्री यमुनोत्री सरस्वती है तो वो ही गंगा यमुना सरस्वती है, माँ काली लक्ष्मी सरस्वती है तो वी ही उमा रामा ब्रह्मणी है , माँ गायत्री सावित्री शीतला है तो माँ कात्यानी चामुंडा केला है, माँ कौशल्या कैकेयी सुमित्रा है तो माँ सुनयना जानकी अंजनी है , माँ यशोधा देवकी रोहिणी है तो माँ योगमाया बंदी नंदी चन्द्रावली मनसा है, माँ सती गौरी अन्नपूर्णा है तो माँ रानी प्रसूति माता मैनावती है, माँ कीर्ति ,शुध्द मति ,सुनयना देवी है तो राधा रुखमणी सीता रेवती है, पर सब पे भारी मेरी बरसाने वाली किशोरी लाड़ली स्वामिनी श्री राधा रानी ही है, माँ के अलग अलग नाम है पर वे कृपामयी करुणामयी दयामयी है , माँ का स्वभाव एक ही है चाहे वो मनुष्य पशु पक्षी जीवजंतु कोई है, माँ का हृदय कोमल पवित्र निर्मल है न ही उसको शब्दों में उतारा जा सकता है या न ही दिखाया जा सकता है । हे माँ तू कितनी सुंदर है, तू कितनी अच्छी है प्यारी प्यारी है ओं माँ ओं माँ। यह कविता प्रभु की प्रेरणा से बन गई है, शायद आप सब को अच्छी लगे। कोई त्रुटि हो तो क्षमा करें ।

Comments (6)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

May 10, 2026

*🌷 रात्रि चिंतन 🌷* ****************** *न हारना जरूरी है, न जीतना जरूरी है, जिंदगी भी तो एक खेल ही है, इसे खेलना जरूरी है। जब हमारे भीतर परिवर्तन होता है तभी आसपास की चीजें भी बदल जाती है, नजरिया ही बदल जाता है।* *शक्तिशाली मन वह नहीं है जो सवालों से बच जाये, बल्कि वह है जो हर प्रश्न के सामने अपने भीतर की शांति, स्थिरता और समझ को बनाए रखे। जब मन आत्मबल में स्थित होता है, तब परिस्थितियां उत्तर नहीं बदल पाती, केवल अनुभव बन कर गुजर जाती हैं।* *☘️🌺 जय श्रीराधैकृष्ण जी 🌺☘️* *🌹🌹 श्रीकृष्णमय रात्रि 🌹🌹*

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

May 10, 2026

Aap ko Meri taraf se Bahut bahut Dhanyawad ❤️ Meri Har Post ke Baare me Prasansha ke liye... Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Hamesha Banaye Rakhe 🌹 Aap Hamesha Khush Rahe or Swastha Surakshit Rahe 🌹 Shubha Ratri Vishram 🌹 Radhey Radhey Jii 🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

May 10, 2026

*माँ: My Life My World* शब्द जितना छोटा है, अर्थ उतना ही गहरा है....!! माँ... माँ की इतनी प्यारी कहानी होती है, *ना जाने माँ कैसी होती है....!!* किसी भी किताब में कुछ नहीं पढ़ा, पर ना जाने माँ सब कुछ पढ़ लेती है...!! *ना जाने माँ कैसी होती है.....* भगवान का एक रूप होता है, कुदरत का करिश्मा होती है....!! *ना जाने माँ कैसी होती है.....* लोग वक़्त के साथ बदल जाते हैं हर रोज़, पर वो हमेशा हमें निहारती रहती है...!! और अगर हम कुछ भूल जाएं, तो वो हमारी याददाश्त बनती है...!! *ना जाने माँ कैसी होती है......* बच्चों की बड़ी से बड़ी गलतियों को, पल भर में वो भुला देती है...!! क्योंकि... बच्चों की खुशी से बड़ी उसकी कोई दुनिया नहीं होती है....!! बच्चों की खुशी के खातिर वो खुद की, अपने सारे शौक खो देती है.....!! *ना जाने माँ कैसी होती है......* हमें दुनिया के रास्ते सिखाकर, खुद किसी एक रास्ते पर रुक जाती है...!! बच्चों के ऊपर जब कोई आंच आती है, तो ढाल बन कर वो सामने खड़ी हो जाती है....!! हमें इतना सा भी दर्द क्यों ना हो, वो बिना कहे सब कुछ समझ जाती है.....!! फिर भी लोग उसे दुःख ही क्यों देते हैं, क्योंकि माँ की किस्मत में तो सिर्फ दुःख ही रहते हैं...!! *ना जाने माँ कैसी होती है......* माँ के पैरों में जन्नत होती है, उसने हमेशा हर किसी के लिए दुआएं मांगी होती हैं.....!! इसकी प्यारी सी हंसी होती है, इसकी हर बात सच होती है.....!! खुद की ख्वाहिश तो पूरी नहीं करती, पर बच्चों की छोटी से छोटी ज़रुरत भी पूरी करती है....!! *ना जाने माँ कैसी होती है......* माँ खुद के लिए तो कभी नहीं लड़ती, पर बच्चों के खातिर वो किसी से भी लड़ जाती है...!! या कहूँ... वो किसी से नहीं डरती, पर बच्चों की खातिर अपने सबसे प्यारे रिश्तों को भी छोड़ देती है....!! हर मोड़ पर बच्चों की भलाई के बारे में सोचती रहती है, वो हमेशा हमारे साथ खड़ी होती है.....!! *ना जाने माँ कैसी होती है.......* इतनी प्यारी किस्मत होती है, इसमें हर रिश्ते की इज़्ज़त होती है.......!! बुरा मत मानना भगवान जी पर, माँ आप से भी ज़्यादा प्यारी होती है....!! माँ की शक्ति सबसे अलग होती है, शायद इसीलिए माँ दुनिया की सबसे बड़ी होती है.....!! Google तो अभी के साल में आया है, बच्चों के लिए इंटरनेट तो माँ ही होती है...!! इतनी प्यारी किस्मत होती है, इसमें हर रिश्ते की इज़्ज़त होती है......!! मेरी ज़िन्दगी की हर खुशी उसमें होती है, यही मेरी सब से बड़ी दुनिया होती है......!! जैसे वर्ष के दिन भी गिनती के नहीं होते, Alphabet के अक्षर भी काफी नहीं होते, और अंक के लिए गणित काफी नहीं होते, माँ के लिए ये शब्द भी काफी नहीं होते....!! इसमें इतनी प्यारी ज़िन्दगी होती है, क्योंकि माँ और उसका मन तो एक ही होता है......!! इसलिए मेरी ज़िन्दगी की किस्मत यही होती है, माँ आप हो तभी मेरी ज़िन्दगी इतनी प्यारी है....!!

LALAN  KUMAR

LALAN KUMAR

May 10, 2026

जय श्री राधे राधे जी गुरु केवल आपको शिक्षा दे सकता है उसका उपयोग कैसे करना है यह आपके ऊपर निर्भर करता है जी..!!

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

May 10, 2026

में रोज आपकी सारी पोस्ट देखता हूं जी आप तो सभी पोस्ट बहुत ज्यादा ही आकर्षक मनमोहक मनभावन पोस्ट करती है जिन्हें बार बार देखने की जिज्ञासा होती है MY मंदिर पर ऐसे ही आपका सहयोग स्नेह अपनापन बनाए रखना जी हार्दिक आभार अभिनंदन व्यक्त करते हुए कोटि कोटि धन्यवाद एवं शत शत नमन करते हैं 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

May 10, 2026

HAPPY MOTHER'S A 🙏🙏🙏❣️ आदरणीय मातृत्व दिवस कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शुभ संध्या वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन महादेव मां आदिशक्ति आशीर्वाद कृपा सदेव आप और परिवार पर बना रहे ॐ नमः शिवाय 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏